ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 18-02-2025

Makhannagar News : राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने चलाया डिजिटल साक्षरता अभियान एवं ग्रामीणों को किया जागरूक

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक एक के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गूजरवाड़ा में स्वयंसेवकों  ने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.  आर एस पटेल एवं सहायक राजकुमार पटवा के निर्देशन में डिजिटल साक्ष…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 18-02-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखन नगर : श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई क्रमांक एक के सात दिवसीय विशेष शिविर ग्राम गूजरवाड़ा में स्वयंसेवकों  ने रासेयो कार्यक्रम अधिकारी प्रो.  आर एस पटेल एवं सहायक राजकुमार पटवा के निर्देशन में डिजिटल साक्षरता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया। बौद्धिक सत्र में  महाविद्यालय एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ आई एस कनेश ने स्वयं सेवकों द्वारा किए जा रहे कार्यों  की सराहना करते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। विद्यालय के शिक्षक  संतोष कुमार अहिरवार ने स्वयं सेवकों को लक्ष्य निर्धारित कर लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही। इस अवसर पर दल नायक स्वास्तिक रावत ,उप दल नायक अमन कीर, उत्तम अहिरवार, शशि मोहन यादव, विवेक यादव , नवनीत यादव सूरज उपाध्याय, कपिल अहिरवार , राजाराम उईके, ऋषि राजोरिया अजय अहिरवार उमाशंकर भारती,  निखिल नावरे अशोक पाटिल,  शिविर शिविरार्थी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर