ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
शहर खोजें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 19-07-2025

Makhannagar News : डेंगू-मलेरिया रोकथाम हेतु महाविद्यालय में जनजागरूकता अभियान

माखननगर, 19 जुलाई – श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में प्राचार्य डॉ. नीता चौबे व एनएसएस इकाई क्रमांक 01 के कार्यक्रम समन्वयक पंकज बैरवा के नेतृत्व में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-07-2025
शेयर
खबरें पढ़ें

माखननगर, 19 जुलाई – श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखननगर में प्राचार्य डॉ. नीता चौबे व एनएसएस इकाई क्रमांक 01 के कार्यक्रम समन्वयक पंकज बैरवा के नेतृत्व में डेंगू व मलेरिया की रोकथाम हेतु जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में पर्चे चस्पा कर नागरिकों को इन बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

बारिश के मौसम में स्थिर पानी में मच्छरों के पनपने की आशंका को देखते हुए यह पहल की गई। इस अवसर पर पंकज बैरवा एवं खेल अधिकारी राजकुमार पटवा ने शासकीय चिकित्सालय माखननगर का भ्रमण कर चिकित्सा अधिकारियों से परामर्श किया। आगामी 24 जुलाई को चिकित्सकों की टीम को महाविद्यालय आमंत्रित किया जाएगा, जो विद्यार्थियों व स्टाफ को स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान करेगी।

इस अभियान को सफल बनाने में राजकुमार पटवा, श्रीमती सुषमा यादव, जितेन्द्र अहिरवार एवं योगेश राजपूत का सराहनीय योगदान रहा। यह कार्यक्रम वर्षा ऋतु में फैलने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर