ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 14-09-2024

Makhannagar News : विमान में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान

माखन नगर : भादो मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भक्तिभाव से शहर के मुख्य मंदिरों से विमान यात्रा निकाली गई । नगर के मुख्य मार्गों से विमान धूमधाम से निकले, जिसमें ढोल, नगाड़े शामिल हुए। विमान यात्रा का शुभारंभ मंदिरों से दोपहर में हुआ।  विमान रामलीला मैदान ,…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 14-09-2024
शेयर

माखन नगर : भादो मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी पर भक्तिभाव से शहर के मुख्य मंदिरों से विमान यात्रा निकाली गई । नगर के मुख्य मार्गों से विमान धूमधाम से निकले, जिसमें ढोल, नगाड़े शामिल हुए।

विमान यात्रा का शुभारंभ मंदिरों से दोपहर में हुआ।  विमान रामलीला मैदान , मंगलवारा रोड, इंदौरी चौक , मेन रोड होते हुए जनपद कार्यालय पहुंची।  विमान यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। लोग ढोल, नगाड़ों पर नाचते हुए चल रहे थे। यात्रा का स्वागत भी लोगों ने जगह-जगह किया गया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

जगह-जगह की पूजन

नगर भ्रमण पर निकले भगवान की जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की। भगवान की आरती उतारकर पुण्यलाभ लिया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत भी किया गया। विमान यात्रा निकलने से शहर में धार्मिक माहौल बना हुआ था।

भगवान ने किया जलबिहार

विमान यात्रा जनपद पंचायत कार्यालय पहुंची जहां भगवान ने तालाब में जलबिहार किया। उसके बाद भगवान की आरती एवं पूजन किया गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर