ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 06-01-2024

Makhannagar News : औद्योगिक भ्रमण में विद्यार्थियों ने ली स्वरोजगार क्षेत्र की रोचक जानकारियां।

माखन नगर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के छात्र छात्राओं का दल पवार खेड़ा जिला नर्मदापुरम स्थित केंद्रीय मत्स्य पालन शिक्षण संस्थान एवं कृषि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-01-2024
शेयर

माखन नगर। मध्य प्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश एवं स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के तहत श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय माखन नगर के छात्र छात्राओं का दल पवार खेड़ा जिला नर्मदापुरम स्थित केंद्रीय मत्स्य पालन शिक्षण संस्थान एवं कृषि महाविद्यालय में औद्योगिक भ्रमण ले जाया गया।

विज्ञान ,वाणिज्य व कला संकाय के लगभग 40 विधार्थियों के दल को महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर नीता चौबे व वरिष्ठ प्रो आर के चौकीकर ने शुभकामनाएं देते हुए औद्योगिक भ्रमण हेतु दल को रवाना किया। विद्यार्थियों के द्वारा सर्वप्रथम केंद्रीय मत्स्य पालन शिक्षण संस्थान में पहुंचकर वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील कुमार नायक के मार्गदर्शन में मछलियों से संबंधित रोचक जानकारियां, मछली पालन में सरकार के द्वारा मिलने वाले अनुदान व मछलियों की विभिन्न प्रजातियां के बारे में जानकारियां प्राप्त की व उन्होंने बतलाया कि मछलियों के द्वारा बनने वाली खाद से पत्थरों में खेती की जा सकती है इस पर भी रिसर्च चल रहा है जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण उन्होंने बताया कि स्ट्रॉबेरी, गेंदा जैसे पौधे पत्थर पर पनप रहे हैं।

संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के उपरांत छात्रों ने अपनी जिज्ञासा का भी समाधान डॉक्टर नायक के द्वारा किया स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना की टीपीओ डॉक्टर क्षमा मेहरा व ग्रंथपाल अजय मेहरा जी के द्वारा डॉक्टर नायक को उपहार स्वरूप आम का पौधा भेंट किया गया है जिसे उन्होंने संपूर्ण दल के साथ पौधारोपण किया। इसी तरह कृषि महाविद्यालय पहुंचकर विद्यार्थियों ने डॉक्टर के के मिश्रा के साथ खेती से संबंधित विभिन्न जानकारियां एकत्रित की एवं जैविक खेती क्यों महत्वपूर्ण है, व वर्षा मापक यंत्र ,हवाओं की दिशाओं की गति मापने वाला यंत्र आदि उपकरणों की उपयोगिता को विस्तार से बताया साथ ही उन्होंने बताया कि बिना फर्टिलाइजर की भी हम फसलों में लगने वाले कीड़ों से बचा जा सकता हैं, इस पर भी शोध चल रहा है एवं फसलों पर किस तरह से सिंचाई की जा सकती है जिससे पानी की व्यर्थ ना हो और समय पर फसल भी तैयार जाये। विद्यार्थियों द्वारा डॉक्टर के के मिश्रा का आभार व्यक्त किया किया गया कि इतने कम समय में इतनी सारी जानकारियां उपलब्ध कराई।

तत्पश्चात डॉक्टर छमा मेहरा, क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार पटवा व जितेंद्र अहिरवार द्वारा कृषि महाविद्यालय पववारखेड़ा डीन डॉक्टर को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया गया। टीपीओ डॉक्टर क्षमा मेहरा ने बताया कि विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के अंतर्गत मत्स्य एवं कृषि के क्षेत्र में रोजगार के अवसर हेतु यह भ्रमण बहुत लाभदायक सिद्ध होगा

स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना उच्च शिक्षा मध्य प्रदेश शासन के द्वारा महाविद्यालय छात्र छात्राओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में अवसर की जानकारी से अवगत करने हेतु औद्योगिक भ्रमण के आयोजन के लिए 15000 राशि उपलब्ध कराई गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर