ब्रेकिंग
रविवार, 6 सितंबर 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
माखन नगर · 1 मिनट पहले

माखन नगर पुलिस की कार्रवाई: सीताफल के बगीचे में जुआ खेलते 5 पकड़े

माखन नगर पुलिस ने ग्राम आरी के सीताफल बगीचे में जुआ खेलते पांच लोगों को पकड़ा। मौके से ₹6,600 नकद और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए।

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 1 मिनट पहले
शेयर
माखन नगर पुलिस की कार्रवाई: सीताफल के बगीचे में जुआ खेलते 5 पकड़े

नर्मदापुरम/माखन नगर। माखन नगर थाना पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम आरी में सीताफल के बगीचे में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से ₹6,600 की नकदी और 52 ताश के पत्ते जब्त किए हैं।

मुखबिर की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम

पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम आरी में सीताफल के बगीचे में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक और कार्रवाई के लिए पुलिस टीम गठित की गई।

मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचने पर पुलिस को कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया।

पांच आरोपियों से ₹6600 और ताश के पत्ते जब्त

पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम संदीप पिता गोपाल साहू (35), निवासी ग्राम आरी; सोहेल उर्फ गुफरान पिता शब्दरबेग (26), निवासी ग्राम भटवाड़ा; रोहित पिता गुलाब पासी (32), निवासी ग्राम आरी; मुन्ना पिता रामदास यादव (52), निवासी ग्राम भटवाड़ा; और अर्जुन पिता गेन्दा लाल यादव (34), निवासी मजलपुर, थाना माखन नगर बताए।

पुलिस ने पंचों के समक्ष जुआ फड़ और आरोपियों के पास से कुल ₹6,600 नकद तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए। इसके बाद सभी आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस स्टाफ और साक्षियों के साथ थाने लाया गया।

ये भी पढ़े:हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान आरोपी रोहित पासी के मेमोरेण्डम में बताया गया कि ग्राम आरी का छोटू उर्फ अजय अहिरवार और धनपाल राजपूत भी जुआ खिलाते हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों व्यक्ति कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए थे।

आरोपी के मेमोरेण्डम के आधार पर पुलिस ने छोटू उर्फ अजय अहिरवार और धनपाल राजपूत को भी मामले में आरोपी बनाया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी माखन नगर निरीक्षक कंचन सिंह, सउनि अशोक अठोले, प्रआर 117 दिलीप चौरे, प्रआर 560 तरुण चंदेल, आर 626 शुभम राय, आर 251 नरेन्द्र तथा आर चालक 346 राहुल पवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह खबर शेयर करें
शेयर