ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना
Denva Post
सभी खबरें
इंदौर · 27 दिन पहले

Indore News: जैसलमेर सड़क हादसे में शहीद हुए मेजर हमजा आरिफ को आज इंदौर में अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

महू सैन्य छावनी में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रविवार सुबह सैफी नगर मस्जिद से जनाजा निकाला जाएगा, जो राजबाड़ा होते हुए इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचेगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्दे खाक किया जाएगा।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 27 दिन पहले
शेयर
Indore News: जैसलमेर सड़क हादसे में शहीद हुए मेजर हमजा आरिफ को आज इंदौर में अंतिम विदाई, राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

इंदौर। राजस्थान के जैसलमेर में सड़क हादसे में शहीद हुए भारतीय सेना के अधिकारी मेजर हमजा आरिफ का पार्थिव शरीर रविवार सुबह इंदौर लाया जाएगा। भारतीय सेना द्वारा उन्हें पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। रविवार सुबह 9 बजे इमली बाजार कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक की रस्म अदा की जाएगी, जहां सेना के अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उन्हें श्रद्धांजलि देंगे।

ड्यूटी से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात ड्यूटी पूरी कर लौटते समय सेना की टाटा सफारी अचानक सड़क पर आए एक ऊंट से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन चार से पांच बार पलटते हुए करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया।

इस दर्दनाक हादसे में मेजर हमजा आरिफ का निधन हो गया, जबकि वाहन में सवार लेफ्टिनेंट आयुष्मान और लेफ्टिनेंट अभिनव राठौड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों सैन्य अधिकारियों का अस्पताल में उपचार जारी है।

पूरे सैन्य सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

भारतीय सेना मेजर हमजा आरिफ को सैन्य परंपराओं के अनुसार अंतिम सलामी देगी। इंदौर में उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है। उनके निधन से सेना और शहर में शोक की लहर है।

यह खबर शेयर करें
शेयर