ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 07-04-2026

भोज मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अप्रैल तक बढ़ी, माखननगर में छात्रों के लिए सुनहरा अवसर

माखननगर स्थित श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय को एक बार फिर मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन एवं परीक्षा केंद्र बनाया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 अप्रैल 2026 कर दी गई है, जिसस…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 07-04-2026
शेयर

माखननगर स्थित श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय को एक बार फिर मध्यप्रदेश भोज मुक्त विश्वविद्यालय का अध्ययन एवं परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

विश्वविद्यालय द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 14 अप्रैल 2026 कर दी गई है, जिससे इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।

इन पाठ्यक्रमों में ले सकते हैं प्रवेश

विद्यार्थी बीए, बीकॉम, बीएससी सहित अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले सकते हैं। यह अवसर विशेष रूप से उन छात्रों के लिए उपयोगी है, जो किसी कारणवश नियमित कॉलेज में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं।

भोज मुक्त विश्वविद्यालय की खास बातें

उम्र की कोई सीमा नहीं

एक साथ दो कोर्स करने की सुविधा

नौकरी या व्यवसाय के साथ पढ़ाई संभव

पूरा स्टडी मैटेरियल विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध

महाविद्यालय में भोज विश्वविद्यालय के प्रभारी डॉ. राजकुमार पटवा ने बताया कि यह विश्वविद्यालय एक सरकारी उपक्रम है, जिसकी मान्यता पूरे देश में है। बड़ी संख्या में नौकरीपेशा और व्यवसायी वर्ग के लोग यहां से अपनी योग्यता बढ़ा रहे हैं।

विशेष पहल: जेल में बंद कैदियों को भी मौका

भोज मुक्त विश्वविद्यालय की एक विशेष पहल के तहत जेल में सजा काट रहे कैदियों को भी शिक्षा से जोड़ने के लिए प्रवेश प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक विद्यार्थी एमपी ऑनलाइन के माध्यम से 14 अप्रैल 2026 से पहले आवेदन कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए माखननगर स्थित अध्ययन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।

यह खबर शेयर करें
शेयर