ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 26-08-2024

Jabalpur News: फीस घोटाला तथा नकली पुस्तक मामलों में दो पादरियों सहित 9 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

crime - फोटो : iStock फीस घोटाला तथा फर्जी आईएसबीएन पुस्तक मामले में फरार दो पादरियों से नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों में तीन स्कूलों में प्राचार्य तथा प्रबंधन के लोग शामिल हैं। पुलिस अधीक्…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 26-08-2024
शेयर
Jabalpur News: फीस घोटाला तथा नकली पुस्तक मामलों में दो पादरियों सहित 9 फरार आरोपियों पर इनाम घोषित

crime

- फोटो : iStock

फीस घोटाला तथा फर्जी आईएसबीएन पुस्तक मामले में फरार दो पादरियों से नौ आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपियों में तीन स्कूलों में प्राचार्य तथा प्रबंधन के लोग शामिल हैं।

पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के अनुसार पुलिस ने कलेक्टर कार्यालय से मिली शिकायत के आधार पर पुलिस ने शहर के 9 थानों में 11 स्कूलों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए थे। पुलिस ने स्कूल प्रबंधन से जुड़े 22 लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा फर्जी आईएसबीएन नम्बर की पुस्तक बेचने के आरोप में पुस्तक विक्रेताओं को भी गिरफ्तार किया गया था। तीन स्कूलों के प्राचार्य तथा प्रबंधन से जुड़े 9 आरोपी गत 27 जुलाई से फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस ने फरार फादर सिबी जोसेफ उम्र 49, फादर वाल्टर जॉन खालको उम्र 48, मधुरानी जायसवाल उम्र 68, पर्व जायसवाल उम्र 45, सुप्रिया जायसवाल उम्र 40 साल, संजीव गर्ग, वोपन्ना सीमा, बोपन्ना सुषमा तथा रविन्दर सिंह जगन के खिलाफ माढोताल तथा संजीवनी नगर थाने में धारा 420, 409, 468, 471 तथा 120 बी के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए थे। आरोपी गत तीन महीनों से फरार है। उनकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने वाले या गिरफ्तारी हेतु सूचना देने वाले या गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले को उक्त राशि प्रदान की जाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
नागरिक सेवाएं पाएं
कुरियर सर्विस खोजें