ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 11-05-2024

Indore News: मालू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी

वीडी शर्मा ने मालू के घर पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए। - फोटो : सोशल मीडिया भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा उनके निवास पर गए। उन्होंने मालू के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदना…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
नए स्थान तलाशें
समाचार डेस्क · 11-05-2024
शेयर
Indore News: मालू को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी

वीडी शर्मा ने मालू के घर पहुंचकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।

रिवर क्रूज चुनें

- फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गोविंद मालू को श्रद्धांजलि देने शुक्रवार को मध्यप्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीडी शर्मा उनके निवास पर गए। उन्होंने मालू के परिजनों से मुलाकात की और शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। वीडी शर्मा के साथ कई नेता मौजूद थे। परिजनों ने बताया कि एक दिन पहले ही वे धार से लौटे थे। घर पर शाम को भोजन किया और अचानक दिल में तेज दर्द उठा था। शर्मा ने कहा कि वे लोगों से जीवंत संपर्क रखते थे और पार्टी के प्रति समर्पित थे। मालू को शुक्रवार को अनेक नेता, समाजजनों ने श्रद्धांजलि दी। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश प्रवक्ता आलोक दुबे, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी टीनू जैन, प्रेस क्लब अध्यक्षअरविंद तिवारी, इंदौर जिला मीडिया प्रभारी वरुण पाल आदि उपस्थित थे।

यह खबर शेयर करें
ताजा खबर पढ़ें
शेयर