ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 24-04-2024

कच्ची हल्दी का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो बालों की चांदी से मिलेगा छुटकारा, पके बल होंगे काले

Image Source : SOCIAL कच्ची हल्दी से बाल होंगे काले कम उम्र में ही बालों का झड़ना और फिर उम्र से पहले ही उनका सफ़ेद होना इन दिनों एक आम समस्या है। ऐसे में लोग अपने बालों को काला करने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं। आज की युवा पीड़ी बालों के सफ़ेद होन…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 24-04-2024
शेयर
कच्ची हल्दी का ऐसे करेंगे इस्तेमाल तो बालों की चांदी से मिलेगा छुटकारा, पके बल होंगे काले

Image Source : SOCIAL

कच्ची हल्दी से बाल होंगे काले

कम उम्र में ही बालों का झड़ना और फिर उम्र से पहले ही उनका सफ़ेद होना इन दिनों एक आम समस्या है। ऐसे में लोग अपने बालों को काला करने के लिए डाई या फिर कलर का इस्तेमाल करते हैं। आज की युवा पीड़ी बालों के सफ़ेद होने को लेकर काफी चिंचित है। मानसिक तनाव और बढ़ते स्ट्रेस की वजह से हमारे जीवनशैली में कई बदलाव आ चुके हैं।

अनहेल्दी लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में ही लोगों के बाल सफ़ेद हो जाते हैं। बालों को वापस से काला करने के लिए लोग कई तरह के केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते है. ऐसा करने से बालों से सफेदी तो चली जाती है लेकिन आपके बाल बहुत ज़्यादा डैमेज हो जाते हैं और धीरे धीरे तेजी से झड़ने लगते हैं। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके हेयर पर किसी भी तरह का साइड इफेक्ट ना हो और वे काले भी हो जाए तो कच्ची हल्दी के इस घरेलू नुस्खे को आज़माएँ।

कच्ची हल्दी है फायेमंद

कच्ची हल्दी आपके बाल के लिए बेहद फायदेमंद है इसमें मौजूद कॉपर, आयरन और अन्य औषधीय गुण आपके सफेद बालों कि छुट्टी कर देते हैं हल्दी से बाल काले करने के लिए आप इसका हेयर मास्क और डाई भी बना सकते हैं।

ऐसे करें नेचुरली डाई तैयार

सबसे पहले एक पैन में 1  चम्मच सरसों का तेल डालेंगे। उसके बात उसमें 2 चम्मच कच्ची  हल्दी डालेंगे (कच्ची हल्दी को घिस लेंगे )और उसे अच्छी तरह पकाएंगे। अब हल्दी को एक बॉल में निकालेंगे और अब पकी हुई हल्दी में 1 चम्मच कॉफी मिलाएंगे। इसके बाद उसमे 2 विटामिन ई का कैप्सूल और आधा नीम्बू का रस मिलाएंगे। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर लगाएं और 20 मिनट बाद अपने बाल को धोएँ। ऐसा करने से आपके बाल एकदम काले हो जाएंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर