ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 22-02-2024

कहीं हो न जाए धोखा! खरीद रहे हैं Pashmina Shawl तो, जानें असली पश्मीना की पहचान कैसे करें?

Image Source : SOCIAL how to check original pashmina पश्मीना शॉल का शौक बहुत से लोगों को होता है और वे इसे खरीदकर रखते भी हैं। आजकल पश्मीना शॉल हर जगह बिकने लगा है। इसकी वजह से हो ये रहा है कि हर कोई असली और नकली पश्मीना की पहचान किए बिना इस शॉल को खरीद रहा…

राजनीतिक ख़बरें पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 22-02-2024
शेयर
कहीं हो न जाए धोखा! खरीद रहे हैं Pashmina Shawl तो, जानें असली पश्मीना की पहचान कैसे करें?

Image Source : SOCIAL

रिवर क्रूज चुनें

how to check original pashmina

पश्मीना शॉल का शौक बहुत से लोगों को होता है और वे इसे खरीदकर रखते भी हैं। आजकल पश्मीना शॉल हर जगह बिकने लगा है। इसकी वजह से हो ये रहा है कि हर कोई असली और नकली पश्मीना की पहचान किए बिना इस शॉल को खरीद रहा है। जैसे कि इन दिनों कई मेले और हॉट लगे हुए हैं जहां से आप पश्मीना शॉल खरीद सकते हैं। लेकिन, इसे खरीदने के लिए आपको असली पश्मीना शॉल की पहचान (original pashmina shawl) होनी चाहिए। नहीं तो आप हजारों रुपये खर्च कर देंगे और इसके बाद भी आपको असली पश्मीना नहीं मिलेगा। तो, आइए जानते हैं असली पश्मीना की पहचान कैसे करें।

असली पश्मीना की पहचान कैसे करें-How to check original pashmina shawl in hindi

असली पश्मीना शॉल में आपको चमक नजर नहीं आएगी बल्कि बुनाई नजर आएगी। ये शॉल बटर जितना मुलायम होगा। साथ ही आप इस शॉल के किनारे से आराम से धागा निकाल लेंगे जो कि आप बाकी शॉल के साथ नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा इस शॉल के निकले धागे को आप जलाएंगे तो तुरंग जलकर राख हो जाएगा और इसकी बदबू बालों के जलने जैसी होगी।

ताजा खबर पढ़ें

Image Source : SOCIAL

pashmina shawl

नकली पश्मीने की पहचान

जबकि, नकली पश्मीना शॉल देखने में चमकदार और प्लेन परफेक्ट नजर आएगी। आप इस शॉल से धागे नहीं खींच पाएंगे, अगर कोशिश की तो पूरी शॉल खराब हो सकती है। इसके अलावा नकली पश्मीने के धागे को जब आप जलाएंगे तो बहुत धीमा जलेगा और जलने पर भी इससे प्लास्टिक जलने जैसी बू आ सकती है। तो, इस तरह आप असली और नकली का फर्क समझकर पश्मीना शॉल खरीद सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर