ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 20-03-2024

इस होममेड हर्बल शैंपू को इस्तेमाल करते ही बालों का झड़ना होगा बंद, जानें घर पर कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL Hair care लोग अपने बालों को वॉश के लिए किसी न किसी तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते यहीं बाज़ारमें मिलने वाले शैम्पू का इस्तेमाल आपके बालों के लिए किसी ज़हर से कम नहीं है। बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स में कई…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-03-2024
शेयर
इस होममेड हर्बल शैंपू को इस्तेमाल करते ही बालों का झड़ना होगा बंद, जानें घर पर कैसे बनाएं?

Image Source : SOCIAL

Hair care

लोग अपने बालों को वॉश के लिए किसी न किसी तरह के शैम्पू का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते यहीं बाज़ारमें मिलने वाले शैम्पू का इस्तेमाल आपके बालों के लिए किसी ज़हर से कम नहीं है। बाजार में मिलने वाले इन प्रोडक्ट्स में कई केमिकल मौजूद होते हैं, जिसकी वजह से हमारे बाल साफ़ तो होते हैं लेकिन धीरे-धीरे वे कमजोर होने लगते हैं। इस वजह से रूसी, बालों का झड़ना, स्कैल्प पर पपड़ी दार त्वचा, बालों में सफेदी जैसी दिक्कत होने लगती हैं। ऐसे में बालों की हर समस्या को दूर करने के लिए आप सबसे पहले मार्केट के इन महंगे शैंपू को इस्तेमाल करना बंद करें। आप घर पर ही हर्बल शैंपू तैयार कर सकते हैं। यह हर्बल शैम्पू एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण से भरपूर होते हैं। घर पर बने इस शैंपू से आपके स्कैल्प के पीएच लेवल बैलेंस रखने में सहायता करता है तो चलिए आपको बताते हैं आप यह शैम्पू घर पर कैसे बनाएं?

हर्बल शैम्पू के फायदे:

हर्बल शैम्पू बनाने के लिए हम, रीठा ,शिकाकाई, आंवला और नीम पाउडर का इस्तेमाल करेंगे। आपको बता दें हेल्दी हेयर के लिए इन सभी सामग्रियों का इस्तेमाल काफी सालों से किया जाता रहा है। इनके इस्तेमाल से बाल सिर्फ सुंदर और चमकदार ही नहीं बल्कि जड़ से मजबूत बनते हैं। दरअसल, ये जड़ी बूटियां हैं इनमे इनमें कोई केमिकल नहीं होता है। इसलिए बालों का झड़ना बहुत जल्दी रुकता है। साथ ही जिन लोगों को बालों में ड्राइनेस और खुजली की समस्या होती है उन्हें भी काफी हद तक राहत मिलती है।

बनाने की विधि

एक पैन में एक गिलास पानी डालें और गैस के मीडियम आंच पर इसे गर्म करने के लिए रख दें। पानी जब हल्का गर्म हो जाए तो उसमें शिकाकाई, रीठा पाउडर, नीम पाउडर, आंवला पाउडर इन सभी सामग्रियों को एक- एक चम्मच डालकर अच्छे से मिलाएं। थोड़ी देर इस पेस्ट को फेंटे और फिर उसे 10 मिनट उबलने दें। अच्छे से उबल जाने के बाद इसे ठंडा होने दें। इसके बाद इसे किसी साफ बोतल में स्टोर करके रख दें। यह शैम्पू एक से दो हेयर वॉश तक चल जाएगी।अगर आपको इनकी स्मेल नहीं पसंद नतो इसमें अपने हिसाब से कोई खुशबूदार एसेंशियल ऑयल आप ऐड ऑन कर सकते हैं।

कैसे करें अप्लाई?

इस शैंपू को यूज करने से पहले अपने बालों को अच्छे से कोम कर उसे गीला कर लें। ऐसा करने से बाल फंसेंगे नहीं और आराम से वॉश कर पाएंगे। बालों में शैंपू लगाने के बाद अपने स्कैल्प में अच्छी तरीके से मसाज करें। मसाज करने से आपके सिर का ब्लड सर्कुलेशन सही होता है। आपको बता दें यह एक हर्बल शैंपू है इसलिए जब आप अपने बल को इस शैंपू से वॉश करेंगे तो उसमें झाग नहीं निकलेगा। शैंपू करने के बाद अपने बालों को साफ़ पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको बेहतर रिजल्ट दिखाई देगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर