ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 02-12-2025

गीता ज्ञान सर्वोपरि : डॉ. नीता चौबे

माखन नगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत गीता ज्ञान से संबंधित प्रत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 02-12-2025
शेयर

माखन नगर। श्री माखनलाल चतुर्वेदी शासकीय महाविद्यालय, माखन नगर में मध्य प्रदेश शासन के आदेशानुसार तथा प्राचार्य डॉ. नीता चौबे के निर्देशन में मोक्षदा एकादशी एवं गीता जयंती महोत्सव 1 दिसंबर को धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत गीता ज्ञान से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें महाविद्यालय के 75 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में गीता के अध्याय 15 – पुरुषोत्तम योग का वीडियो प्रदर्शन भी किया गया, जिसे विद्यार्थियों द्वारा विशेष रुचि से देखा गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. नीता चौबे ने गीता जयंती का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान परीक्षा परिप्रेक्ष्य में गीता का ज्ञान न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि सामान्य जन के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सर्वोपरि है। गीता जीवन के हर क्षेत्र में प्रेरणा देने वाला ग्रंथ है।

यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ तथा भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. डी. एस. खत्री, डॉ. क्षमा मेहरा,

डॉ. कविता दुबे (NSS अधिकारी),

डॉ. अजय मेहरा,

डॉ. राजकुमार पटवा,

डॉ. आकांक्षा यादव,

डॉ. संगीता मिश्रा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

कार्यक्रम का संचालन डॉ. धर्मेंद्र सिंह चौहान ने किया,

जबकि आभार डॉ. शिवानी मालवीय द्वारा व्यक्त किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
इतिहास पुस्तकें पढ़ना
कूरियर सर्विस चुनना
पत्रकारिता