ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 19-01-2024

मिल गया तरीका! चंद मिनटों में घर बैठे मलाई से बनाएं घी, भूल जाएंगे बाहर का स्वाद

Image Source : SOCIAL how to make ghee from malai आप बाहर से जो घी खरीदते हैं उससे ज्यादा अच्छी क्वालिटी और टेस्ट वाली घी आप घर में तैयार कर सकते हैं। जी हां, इस घर में बने शुद्ध घी में आपको कोई मिलावट नहीं मिलेगी। इसके अलावा इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदे…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 19-01-2024
शेयर
मिल गया तरीका! चंद मिनटों में घर बैठे मलाई से बनाएं घी, भूल जाएंगे बाहर का स्वाद

Image Source : SOCIAL

समाचार

how to make ghee from malai

आप बाहर से जो घी खरीदते हैं उससे ज्यादा अच्छी क्वालिटी और टेस्ट वाली घी आप घर में तैयार कर सकते हैं। जी हां, इस घर में बने शुद्ध घी में आपको कोई मिलावट नहीं मिलेगी। इसके अलावा इसका सेवन भी सेहत के लिए फायदेमंद होगा। लेकिन, बहुत से लोग इस काम को करने से बचते हैं क्योंकि उनका मानना होता है कि ये काम समय लेता है और थोड़ा मुश्किल है। जबकि ऐसा नहीं है। आप मलाई से घर बैठे आसानी से घी निकाल सकते हैं और इस काम को करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं है। तो, जानते हैं मलाई से घी कैसे निकालें।

बिना मिक्सर मलाई से घी कैसे निकालें-How to make ghee from malai quickly without mixer

घी बनाने के लिए आपको सबसे पहले मलाई को जमा करके फ्रिज में रखना है ताकि ये पूरी से ठंडी हो जाए। इसके बाद आपको करना ये है कि मलाई निकालें और इसे कड़ाही में डाल लें। जब ये पिघलने जैसा मिला जुला लगे तो इसे एक भगोने में पलट लें। अब किसी बड़े चम्मच की मदद से मलाई को चलाएं। आप देखेंगे कि मलाई से मक्खन अपने आप साइड में नजर आने लगेगा। दूसरी तरफ आपको मट्ठा नजर आएगा। जब मक्खन पूरी तरह से निकलकर बाहर आ जाए और मट्ठा अलग हो जाए तो बस मलाई लें और इसे कड़ाही में डाल लें।

Image Source : SOCIAL

malai

अब गैस जलाएं और मध्यम आंच पर मक्खन पकने दें। इससे मक्खन से आसानी से घी निकलने लगेगा। जब घी निकल जाए तो गैस बंद कर लें और फिर घी को ऊपर ठहर कर जमा होने दें। फिर जब ये ठंडा हो जाए तो इस घी को डिब्बे में निकालकर रख लें। इसके बाद आप इस घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तो, बिना मिक्सर के आप इस तरह से घी तैयार कर सकते हैं। इस काम में आपको ज्यादा समय नहीं लेगेगा और आप हर कुछ दिनों पर इस तरह से घी बनाकर रख सकते हैं और खा सकते हैं। इससे शुद्ध देसी और टेस्टी घी आपको खाने को नहीं मिलेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर