ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 08-06-2024

एक-एक सफेद बाल हो जाएगा काला, जब ऐसे लगाएंगे बालों पर मेहंदी और नीलपत्ती का लेप

Image Source : FREEPIK सफेद बालों पर मेहंदी आजकल लोग सफेद बालों से सबसे ज्यादा परेशान है। खराब पानी और केमिकल वाले शैंपू और कई दूसरे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। हालांकि जब बाल सफेद होने शुरू होते हैं तो बहुत कम लोग ही बालों पर…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-06-2024
शेयर
एक-एक सफेद बाल हो जाएगा काला, जब ऐसे लगाएंगे बालों पर मेहंदी और नीलपत्ती का लेप

Image Source : FREEPIK

सफेद बालों पर मेहंदी

आजकल लोग सफेद बालों से सबसे ज्यादा परेशान है। खराब पानी और केमिकल वाले शैंपू और कई दूसरे प्रोडक्ट के इस्तेमाल से बाल उम्र से पहले सफेद हो जाते हैं। हालांकि जब बाल सफेद होने शुरू होते हैं तो बहुत कम लोग ही बालों पर केमिकल वाले हेयर कलर का इस्तेमाल करते हैं। हर कोई चाहता है कि उसके बाल नेचुरली काले हो जाएं या फिर इसके लिए किसी हर्बल प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जाए। बालों को काला बनाने के लिए मेहंदी का उपयोग किया जाता है। सिर्फ मेहंदी लगाने से बाल लाल हो जाते हैं। बालों को काला बनाने के लिए आप मेहंदी में नील पत्ती पाउडर जिसे इंडियो पाउडर करते हैं उसका इस्तेमाल करें। इससे एक-एक बाल एकदम काला हो जाएगा। खास बात ये है कि मेहंदी और इंडिगो पाउडर के कोई साइड इफेक्ट भी नहीं है। जानिए इसे कैसे बालों पर इस्तेमाल करें।

मेहंदी और नील पत्ती पाउडर मिलाकर लगाएं

इसके लिए आपको नेचुरल हर्बल मेहंदी का इस्तेमाल करना है। आप अपने बालों के हिसाब से मेहंदी की मात्रा रख सकते हैं। जितनी मेहंदी आप ले रहे हैं उसकी आधी मात्रा (1/2) आपको नील पत्ता यानि इंडिगो पाउडर मिलाना है। दोनों चीजों को मिक्स करके पानी मिलाकर घोल तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को थोड़ी देर भिगोकर ऐसे ही छोड़ दें। मेहंदी की तरह इसे सफेद बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।

2 घंटे लगाकर रखें मेहंदी और इंडिगो पाउडर का लेप

मेहंदी और इंडिगो पाउडर के पेस्ट को बालों पर करीब 2 घंटे के लिए लगाकर रखें। बालों को सूखने से बचाने के लिए शॉवर कैप पहन लें इससे रंग अच्छा चढ़ेगा। हां जब मेहंदी लगाएं तो उससे पहले बालों को अच्छी तरह से शैंपू कर लें। इससे बालों का तेल निकल जाएगा और रंग अच्छी तरह से चढ़ेगा। मेहंदी लगाने के 2 घंटे बाद बालों को पानी से धो लें। इस वक्त आपको शैंपू का इस्तेमाल नहीं करना है। अब बालों को सूखने के बाद सरसों का तेल लगा लें। अगले दिन शैंपू कर लें।

नेचुरली काले हो जाएंगे बाल

इस तरह हफ्ते में 1 बार जरूर मेहंदी का इस्तेमाल करें। आपके बाल नेचुरली काले होने लगेंगे। बालों को मार्केट के कलर और हानिकारक केमिकल से आप बचा सकते हैं। खासबात ये है कि इस तरह मेहंदी का लाल रंग भी बालों में नजर नहीं आता है। इससे बाल एकदम काले होने लगते है और कोई पता भी नहीं लगा पाएगा कि आपके बाल सफेद हो चुके हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कुरियर सर्विस खोजें
news
रिवर क्रूज चुनें