ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 31-03-2024

Dhar News: दरगाह के पास काम कर रही भोजशाला टीम में सर्वे का आज 10वां दिन

भोजशाला का सर्वे 10वें दिन भी जारी। धार जिले की भोजशाला का सर्वे 10वें दिन भी जारी है। एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) सर्वे की टीम आज रविवार सुबह करीब 6 बजे मजदूरों के साथ भोजशाला पहुंची। इससे पहले शनिवार को एएसआई की टीम में आगरा, लखनऊ और भोपाल सर्कल …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-03-2024
शेयर
Dhar News: दरगाह के पास काम कर रही भोजशाला टीम में सर्वे का आज 10वां दिन

भोजशाला का सर्वे 10वें दिन भी जारी।

धार जिले की भोजशाला का सर्वे 10वें दिन भी जारी है। एएसआई (आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया) सर्वे की टीम आज रविवार सुबह करीब 6 बजे मजदूरों के साथ भोजशाला पहुंची। इससे पहले शनिवार को एएसआई की टीम में आगरा, लखनऊ और भोपाल सर्कल से पांच नए सदस्य जुड़े हैं। अब 22 सदस्य भोजशाला के सर्वे का काम कर रहे हैं। इससे सर्वे के काम में तेजी आएगी।

जानकारी के अनुसार आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम आज बाबा कमाल की दरगाह के आसपास भी काम कर रही है। इससे पहले भोजशाला के पिछले हिस्से में तीन स्थानों पर गड्ढे खोदे गए थे। जिनमें से एक गड्ढे पर टीम का विशेष फोकस है, यहां टीम को एक बींब भी मिला था। बता दें कि मप्र हाईकोर्ट की जबलपुर बेंच ने एएसआई से भोजशाला समेत आसपास के 50 मीटर दायरे तक की सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है।

कल 9:30 घंटे चला था सर्वे

इससे पहले शनिवार को एएसआई की टीम ने भोजशाला में 9:30 घंटे तक सर्वे किया था। एएसआई की टीम में शामिल अधिकारी-कर्मचारी सुबह सुबह करीब 8 बजे भोजशाला पहुंचे और शाम साढ़े 5 बजे बाहर आए थे। रंगपंचमी को देखते हुए यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें