ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 01-04-2026

Dewas News: फिल्मी स्टाइल में अपहरण, सिनेमा हॉल से युवक-युवती का किडनैप, महिला की सूझबूझ से बची जान

देवास/इंदौर। देवास के उज्जैन रोड स्थित सिनेमा परिसर से युवक और महिला के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिल्म देखकर बाहर निकले दोनों को इंदौर से आए तीन आरोपितों ने घेर लिया, मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कै…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 01-04-2026
शेयर
Dewas News: फिल्मी स्टाइल में अपहरण, सिनेमा हॉल से युवक-युवती का किडनैप, महिला की सूझबूझ से बची जान

देवास/इंदौर। देवास के उज्जैन रोड स्थित सिनेमा परिसर से युवक और महिला के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिल्म देखकर बाहर निकले दोनों को इंदौर से आए तीन आरोपितों ने घेर लिया, मारपीट की और जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सिनेमा हॉल के बाहर ही हमला

जानकारी के अनुसार इंदौर के नेहरू नगर निवासी महिला अपने मित्र चिरायु पाठक (भौंरासा निवासी) के साथ फिल्म देखने आई थी। इसी दौरान आरोपित रवि वर्मा, हर्षित वर्मा और पीयूष यादव पहले से वहां मौजूद थे।

जैसे ही दोनों सिनेमा से बाहर निकले, आरोपितों ने उन्हें घेरकर मारपीट शुरू कर दी और जबरन कार में बैठाकर इंदौर की ओर ले गए।

रास्तेभर मारपीट, हथियार से धमकाया

अपहरण के दौरान आरोपितों ने दोनों के साथ लगातार मारपीट की। महिला के अनुसार शिप्रा क्षेत्र में धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई और बंदूक दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई।

इंदौर पहुंचने के बाद युवक के साथ एक घर में बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी आंख में भी चोट आई।

ये भी पढ़ें: तहसीलदार निलंबित: भ्रष्टाचार और गबन के आरोप में बड़ी कार्रवाई, चंबल संभाग आयुक्त का आदेश

महिला की सूझबूझ से बची जान

इस खौफनाक घटना के बीच महिला ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपितों को बहलाया और किसी तरह उन्हें एमआईजी थाना तक ले आई। वहां पहुंचते ही उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी, जिससे पूरा मामला पलट गया।

दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

सूचना मिलते ही देवास पुलिस इंदौर पहुंची और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा ने बताया कि महिला का अपने पूर्व पति से विवाद चल रहा था और वही इस साजिश का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है। आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और जान से मारने की धमकी सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और फरार आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इस घटना ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और सिनेमा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
कोरियर सर्विस चुनें
नक्शे देखें
स्थानीय परमिट लें