ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 11-12-2023

Damoh News : सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत दमोह के शोभा नगर इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को दमोह छतरपुर मार्ग पर आशीर्वाद ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी जितेंद्र पिता बद्री असाटी ग्रामी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-12-2023
शेयर
Damoh News : सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ हादसा

सड़क हादसे में कपड़ा व्यापारी सहित एक युवक की मौत

दमोह के शोभा नगर इलाके में रहने वाले कपड़ा व्यापारी को दमोह छतरपुर मार्ग पर आशीर्वाद ढाबा के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। कपड़ा व्यापारी जितेंद्र पिता बद्री असाटी ग्रामीण क्षेत्र में कपड़ा बेचकर अपनी बाइक से रविवार रात वापस घर आ रहा था। तभी यह हादसा हो गया।

इधर, खबर मिलने के बाद देहात थाना पुलिस के एएसआई बीएस ठाकुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लिया और रात को ही शव जिला अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया था। अभी तक नहीं पता चल पाया है कि ये हादसा कैसे हुआ है।

दुकान से आ रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

दूसरा हादसा दमोह जिले के पटेरा थाना क्षेत्र में आने वाले राजाबंदी गांव में हुआ। यहां रहने वाले हाकम पिता फागु अहिरवाल कुछ सामग्री खरीदने अपने गांव राजाबंदी से पटेरा आया था वापस लौटते वक्त अंधेरा था और इसी दौरान एक वाहन ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह मौके पर घायल होकर गिर गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद युवक जीवित था, लेकिन जब तक उसके पास मदद पहुंची उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले को जांच में लिया है। अभी तक वाहन का पता नहीं चल पाया है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

यह खबर शेयर करें
शेयर