ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 11-12-2025

कलेक्टर ने शासकीय जनजातीय बालक आश्रम शाला सिद्धपुर का किया औचक निरीक्षण

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को सेमरी हरचंद के समीप स्थित शासकीय जनजातीय बालक आश्रम शाला छात्रावास, सिद्धपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता तथा छात्रावास प्रबंध…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 11-12-2025
शेयर

नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को सेमरी हरचंद के समीप स्थित शासकीय जनजातीय बालक आश्रम शाला छात्रावास, सिद्धपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासीय विद्यालय की शैक्षणिक स्थिति, भोजन व्यवस्था, स्वच्छता तथा छात्रावास प्रबंधन की संपूर्ण रूप से समीक्षा की।

कलेक्टर ने कक्षा में मौजूद छोटे विद्यार्थियों से हिंदी, अंग्रेजी व गणित के प्रश्न पूछकर उनकी सीखने की क्षमता का परीक्षण किया। उत्तरों के आधार पर उन्होंने शैक्षणिक गुणवत्ता को निम्न बताया और इस पर गंभीर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों में सीखने की क्षमता उच्च है, लेकिन शिक्षकों द्वारा आवश्यक ध्यान न देने के कारण परिणाम संतोषजनक नहीं हैं।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों का पाठ्यक्रम, अभ्यास एवं पाठन प्रक्रिया तुरंत सुधारी जाए, क्योंकि आवासीय विद्यालय शासन की महत्वाकांक्षी योजना है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर ने सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग को निर्देशित किया कि संबंधित शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से कारण-बताओ नोटिस जारी किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर रसोई घर, भोजन कक्ष एवं छात्रावास कक्षों में भी पहुंचीं। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता की स्वयं जांच की और भोजन कक्ष में समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि छात्रावास में साफ-सफाई, विशेषकर शौचालयों की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से की जाए।

निरीक्षण के समय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री विवेक नागवंशी, तहसीलदार श्री अनिल झरबडे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
डाक और पैकेज डिलीवरी
पत्रकारिता