ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 08-03-2025

Breaking news: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम केसला में आयोजित

केसला विकासखंड के ग्राम सहेली  के खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में 508 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है। आज केसला  विकास खंड के ग्राम सहेली में मुख्यमंत्री…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-03-2025
शेयर

केसला विकासखंड के ग्राम सहेली  के खेल स्टेडियम में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । कार्यक्रम में 508 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा है।

आज केसला  विकास खंड के ग्राम सहेली में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 508 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बधेगे । इस अवसर पर विवाह स्थल पर सेल्फी प्वाइंट बनाया गया था ।  सेल्फी पॉइंट  पर  वर और वधुओं ने उत्साह से फोटो खिंचवाया । वर एवं वधुओ  ने बताया कि  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में   विवाह करने पर वह बहुत ही प्रसन्नता का अनुभव कर रहे हैं।  विवाह स्थल पर सभी व्यवस्थाएं बेहतर एवं सुचारु होने पर सभी वर एवं वधुओं ने प्रसन्नता व्यक्त की और इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव एवं जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित  किया ।

यह खबर शेयर करें
शेयर