ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 20-05-2026

Bhopal News:जिला बदर आदेश तोड़ने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए क्राइम ब्रांच ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित थाना पुलिस के सुपु…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-05-2026
शेयर
Bhopal News:जिला बदर आदेश तोड़ने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई

भोपाल। राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए क्राइम ब्रांच ने जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें संबंधित थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार, ऐसे आदतन अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, जिनके खिलाफ पूर्व में जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है। बावजूद इसके कई आरोपी प्रतिबंध अवधि के दौरान भोपाल जिले की सीमा में प्रवेश कर अवैध गतिविधियां संचालित कर रहे थे।

सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस दौरान स्टेशन बजरिया, एमपी नगर, कोहेफिजा, श्यामला हिल्स, शाहपुरा और हबीबगंज थाना क्षेत्रों में विशेष सर्चिंग अभियान चलाया गया। कई आरोपी पहचान छिपाकर अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे और पुलिस कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन सक्रिय मुखबिर तंत्र और सतर्क निगरानी के चलते पुलिस ने उन्हें धर दबोचा।

ये भी पढ़ें- गर्मियों में फ्रिज इस्तेमाल करते समय बरतें सावधानी, गलत स्टोरेज से बढ़ सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिला बदर आदेश उन अपराधियों के खिलाफ जारी किया जाता है, जिनकी गतिविधियां क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए खतरा बनती हैं। ऐसे आदेश का उल्लंघन गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है और इस प्रकार के मामलों में लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मनोज उर्फ टुक्की निवासी विजय नगर, इरफान उर्फ तोता निवासी अर्जुन नगर, दानिश खान निवासी हमीदिया अस्पताल कैंपस, शनि उर्फ अंकिता निवासी प्रताप नगर, शाहरुख खान उर्फ अक्कू, सुमित करोसिया निवासी ज्योतिबा फुले नगर, राजू उर्फ बसंत निवासी सौरभ कॉलोनी, बिलाल निवासी अर्जुन नगर और आशीष खेरदे उर्फ आशीष बलाई निवासी इंद्रा नगर मल्टी शामिल हैं।

क्राइम ब्रांच के एडीसीपी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि जिला बदर आदेश का उल्लंघन करने वाले आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह विशेष अभियान जारी रहेगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर