ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 17-12-2023

Bhopal News : विधानसभा का सत्र सोमवार से, अब तक 216 विधायकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो) विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधानसभा परिसर बड़ा है। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर एंट्री सभी दस्तावेजों की कड़ी जांच के बाद भी होगी। उन्हो…

समाचार पढ़ें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 17-12-2023
शेयर
Bhopal News : विधानसभा का सत्र सोमवार से, अब तक 216 विधायकों ने कराया रजिस्ट्रेशन

मध्य प्रदेश विधानसभा (फाइल फोटो)

नक्शे देखें

विधानसभा के प्रमुख सचिव एपी सिंह ने बताया कि विधानसभा परिसर बड़ा है। इसलिए जिला प्रशासन और पुलिस को अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने को कहा है। विधानसभा के प्रवेश द्वार पर एंट्री सभी दस्तावेजों की कड़ी जांच के बाद भी होगी। उन्होंने बताया कि 16वीं विधानसभा में अब तक 216 विधायकों ने रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर ली है। बाकी विधायकों की भी प्रक्रिया एक-दो दिन में पूरी करा ली जाएगी। पहले दिन विधायकों के परिजन साथ आना चाहते हैं। ऐसे में उनके परिजनों के अलावा सिर्फ एक विजिटर को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी।

चार दिन का है प्रथम सत्र

16वीं विधानसभा का प्रथम सत्र 18 दिसंबर से 21 दिसंबर तक चार दिन चलेगा। इसमें सोमवार और मंगलवार को दो दिन प्रोटेम स्पीकर गोपाल भार्गव सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। तीसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष का निर्वाचन होगा। भाजपा ने विधानसभा अध्यक्ष के लिए नरेंद्र सिंह तोमर का नाम तय किया है। विधानसभा में दलीय स्थिति के अनुसार भाजपा की सदस्य संख्या 163 है, इसलिए चुनाव की स्थिति नहीं है। निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। इसके बाद राज्यपाल का अभिभाषण और उस पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव आएगा। अंतिम और चौथे दिन शासकीय कार्य के साथ ही राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता ज्ञापन प्रस्ताव के साथ सत्र समाप्त होगा।

खबरें पढ़ें

यह खबर शेयर करें
शेयर