ब्रेकिंग
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · 21-08-2026

भोपाल के बंसल वन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट-बार की रसोई में मिलीं एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स

भोपाल के बंसल वन में नगर निगम की मोबाइल म्युनिसिपल अदालत ने रेस्टोरेंट-बार की जांच की। एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स, साथ रखे शाकाहारी-मांसाहारी भोजन और गंदगी मिलने पर जुर्माना लगाया।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-08-2026
शेयर
खबरें पढ़ें
भोपाल के बंसल वन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, रेस्टोरेंट-बार की रसोई में मिलीं एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स

भोपाल। भोपाल नगर निगम की विशेष मोबाइल म्युनिसिपल अदालत ने शुक्रवार को बंसल वन परिसर स्थित रेस्टोरेंट और बार में अचानक जांच अभियान चलाया। विशेष म्युनिसिपल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी तरुणेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, स्वच्छता और रसोई की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जांच के दौरान कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके बाद संबंधित प्रतिष्ठानों पर मौके पर ही जुर्माना लगाया गया।

रसोई में मिलीं एक्सपायर कोल्ड्रिंक्स

जांच के दौरान अधिकारियों को कई रेस्टोरेंट की रसोई और स्टोरेज एरिया में मियाद पूरी कर चुकी कोल्ड्रिंक्स मिलीं। टीम ने इस पर गंभीर आपत्ति जताई। इसके अलावा कुछ प्रतिष्ठानों के रेफ्रिजरेटर में शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा हुआ पाया गया।

अधिकारियों ने खाद्य पदार्थों से जुड़े आवश्यक नमूने भी जांच के लिए एकत्र किए। रसोईघरों में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं मिलने पर मजिस्ट्रेट ने कर्मचारियों और संचालकों को फटकार लगाई तथा मौके पर जुर्माने की कार्रवाई की।

कई रेस्टोरेंट और बार में हुई जांच

विशेष मोबाइल म्युनिसिपल अदालत की कार्रवाई दोपहर करीब 1:30 बजे शुरू हुई, जो लगभग दो घंटे तक चली। इस दौरान नगर निगम की टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और मध्य प्रदेश नगर पालिका निगम अधिनियम के तहत विभिन्न व्यवस्थाओं की जांच की।

नक्शे देखें

अभियान के दौरान फर्जी कैफे, रोमियो लेन, फ्लाइंग सोसर, रास्ता, माय बार, आयबरी, कव्वाली और संकल्प रेस्टोरेंट एवं बार सहित कई प्रतिष्ठानों में निरीक्षण किया गया।

टीम ने प्रत्येक प्रतिष्ठान में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, शुद्धता, रख-रखाव और स्वच्छता मानकों को जांचा।

अचानक पहुंची टीम तो मचा हड़कंप

नगर निगम की विशेष टीम के अचानक पहुंचने से बंसल वन परिसर में संचालकों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप की स्थिति बन गई। अधिकारियों ने रसोई, फ्रिज, खाद्य सामग्री के भंडारण और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को बारीकी से देखा।

मजिस्ट्रेट ने सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खाद्य सामग्री को निर्धारित मानकों के अनुसार रखना और रसोई में स्वच्छता बनाए रखना अनिवार्य है।

खबरें पढ़ें

कार्रवाई के दौरान नगर निगम के विभागीय अधिकारियों के साथ संबंधित जोन और वार्ड प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा से जुड़े नियमों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

यह खबर शेयर करें
शेयर