ब्रेकिंग
बुधवार, 25 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
बैतूल · 13 मिनट पहले

मटन नहीं लाने पर पत्नी ने पति पर पत्थर से किया जानलेवा हमला, सिर और चेहरा फोड़ा; बहू ने बचाई जान

बैतूल के जामुनबिछुआ गांव में 10 हजार रुपये और मटन को लेकर विवाद में पत्नी ने पति पर पत्थर से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास में आरोपी को गिरफ्तार किया।

दीपक शर्मा
दीपक शर्मा
Editor-in-Chief · 13 मिनट पहले
शेयर
मटन नहीं लाने पर पत्नी ने पति पर पत्थर से किया जानलेवा हमला, सिर और चेहरा फोड़ा; बहू ने बचाई जान

बैतूल। घर में मटन नहीं लाने और 10 हजार रुपये नहीं देने की बात पर पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने गुस्से में आकर अपने ही पति पर पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी पत्नी ने पति के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर घर के दरवाजे पर बेहोश होकर गिर पड़ा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची बहू ने किसी तरह स्थिति संभाली, लेकिन आरोपी महिला मौके से फरार हो गई। गंभीर रूप से घायल पति को जिला अस्पताल बैतूल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

10 हजार रुपये और मटन को लेकर हुआ विवाद

मामला रविवार रात करीब 8:30 बजे ग्राम जामुनबिछुआ का है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी शनिलाल उईके की पत्नी भागाबाई उईके (55) ने पति से 10 हजार रुपये मांगे और बाजार से मटन लाने के लिए कहा। शनिलाल ने रुपये देने और मटन लाने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान भागाबाई का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने गाली-गलौज करते हुए पास में पड़ा पत्थर उठा लिया और पति शनिलाल के सिर तथा चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में शनिलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ हालत में वह घर के दरवाजे के पास बेहोश होकर गिर पड़ा।

बहू ने किया बीच-बचाव, रातभर बेहोश पड़ा रहा पति

पति की चीख-पुकार सुनकर बहू सुमत्री, जो रतन उईके की पत्नी है, मौके पर पहुंची और बीच-बचाव किया। बहू को आता देख भागाबाई वहां से फरार हो गई। हमले में घायल शनिलाल पूरी रात बेहोशी की हालत में घर के दरवाजे के पास पड़ा रहा।

सोमवार सुबह ग्राम कोटवार जितेंद्र नागले ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए पहले बोरदेही अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बैतूल रेफर कर दिया गया।

हत्या के प्रयास का मामला दर्ज, आरोपी पत्नी गिरफ्तार

घटना के बाद बहू सुमत्री की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी भागाबाई के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया। एसपी अमित सक्सेना के निर्देश पर थाना प्रभारी भैयालाल उईके ने पुलिस टीम गठित कर फरार महिला की तलाश शुरू की।

पुलिस ने कुछ ही घंटों में आरोपी भागाबाई को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं, घायल शनिलाल की हालत अब भी चिंताजनक बताई जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
नक्शे देखें
कोरियर सर्विस चुनें
स्थानीय परमिट लें