ब्रेकिंग
गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 03-03-2024

article 370 box office : बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9 यामी गौतम फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन दूसरे वीकेंड

Article 370 Box Office Collection: 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और शुरुआती दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. पिछले कुछ दिनों से फिल…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-03-2024
शेयर
खबरें पढ़ें
article 370 box office :  बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 9 यामी गौतम फिल्म इंडिया नेट कलेक्शन दूसरे वीकेंड

Article 370 Box Office Collection: 'आर्टिकल 370' का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा कायम है. फिल्म 23 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है और शुरुआती दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है. पिछले कुछ दिनों से फिल्म का बिजनेस थोड़ा स्लो हो गया था लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म ने कमाल का कलेक्शन कर लिया है और अब घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब आ गई है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक बीते कुछ दिनों से यामी गौतम स्टारर फिल्म 'आर्टिकल 370' तीन से सवा तीन करोड़ के बीच कारोबार कर रही थी. लेकिन दूसरे वीकेंड पर फिल्म के कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है. शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक 'आर्टिकल 370' ने अब तक 5.75 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं और इसी के साथ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 44.35 करोड़ रुपए हो गया है.

इन फिल्मों को शिकस्त दे रही 'आर्टिकल 370'

किरण राव के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' 1 मार्च को थिएटर्स में रिलीज हुई है. इसके बावजूद यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370' पर इसका कोई असर देखने को नहीं मिल रहा है. बल्कि 'आर्टिकल 370' 'लापता लेडीज' को पछाड़कर दमदार कमाई कर रही है. इसके अलावा 'आर्टिकल 370' विद्युत जामवाल और नोरा फतेही की 'क्रैक' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराई थी, लेकिन यामी गौतम की फिल्म इसे भी मात देकर काफी आगे निकल गई है.

एक्शन अवतार में नजर आईं यामी गौतम

'आर्टिकल 370' एक सच्ची घटना पर बेस्ड फिल्म है जिसे आदित्य सुहास जाम्भले ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में यामी गौतम एक्शन अवतार में दिखाई दी हैं. इसके अलावा प्रियामणि, किरण करमाकर और अरुण गोविल भी अहम किरदार निभाते नजर आए हैं.

यह खबर शेयर करें
शेयर