ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 06-05-2026

आंचलखेड़ा सड़क हादसा: विधायक के प्रयासों से मृतकों व घायलों को मिली आर्थिक सहायता

नर्मदापुरम। आंचलखेड़ा क्षेत्र में ट्रॉली और कार के बीच हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए स्थानीय विधायक  विजयपाल सिंह ठाकुर के प्रयास रंग लाए हैं। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मृतकों एवं घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक सहाय…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 06-05-2026
शेयर

नर्मदापुरम। आंचलखेड़ा क्षेत्र में ट्रॉली और कार के बीच हुए भीषण सड़क हादसे के बाद प्रभावित परिवारों को राहत देने के लिए स्थानीय विधायक  विजयपाल सिंह ठाकुर के प्रयास रंग लाए हैं। उनके सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप मृतकों एवं घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत कर दी गई है।

समाचार

घटना के तुरंत बाद विधायक ने पीड़ित परिवारों की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन और शासन स्तर पर लगातार संपर्क बनाए रखा। उनकी पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि मंजूर की गई, जिससे प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके।

स्वीकृत सहायता राशि

मृतकों के परिजनों को: ₹2,00,000 प्रति हितग्राही

गंभीर घायलों को: ₹1,00,000 प्रति हितग्राही

अन्य घायलों को: ₹50,000 प्रति हितग्राही

इस दुर्घटना में कुल 5 मृतकों और 7 घायलों को सहायता के दायरे में शामिल किया गया है।

मृतकों की सूची

साहिल यादव – ₹2,00,000

हरि सिंह यादव – ₹2,00,000

विनीत यादव – ₹2,00,000

शुभम मोरपा – ₹2,00,000

संतोष प्रजापति – ₹2,00,000

घायलों को सहायता

अमन यादव – ₹1,00,000

विनोद उइके – ₹1,00,000

भरत यादव – ₹50,000

आकाश इवने – ₹50,000

देवांशु इवने – ₹1,00,000

सुमित – ₹1,00,000

राजेश धुर्वे – ₹1,00,000

विधायक ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सरकार हर संभव सहायता के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का वितरण शीघ्र सुनिश्चित किया जाए।

पीड़ित परिवारों ने आर्थिक सहायता मिलने पर विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह राहत राशि हादसे से प्रभावित परिवारों को संभलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर