ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
राजकाज · 03-05-2026

नर्मदापुरम में अवैध रेत माफिया पर प्रशासन का शिकंजा, 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली और 2 मोटर बोट जब्त

नर्मदापुरम। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी और धर-पकड़ अभियान चला रही है। शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 03-05-2026
शेयर

नर्मदापुरम। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी और धर-पकड़ अभियान चला रही है।

शनिवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान प्रशासन ने अवैध रेत परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और नदी से उत्खनन में लगी दो मोटर बोट जब्त कीं। यह कार्रवाई जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में की गई, जिससे रेत माफिया में हड़कंप मच गया है।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कजलास (तहसील डोलरिया) और ग्राम ग्वाड़ी (तहसील सिवनी मालवा) से एक-एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। दोनों वाहनों को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।

वहीं, ग्राम पथाड़ा (तहसील सिवनी मालवा) में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन करते हुए दो मोटर बोट भी जब्त की गईं। इन बोटों को थाना शिवपुर में सुरक्षित रखा गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही दोषियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ है कि जिला प्रशासन अब अवैध खनन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में ऐसे और भी बड़े अभियान देखने को मिल सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर