ब्रेकिंग
रविवार, 18 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
देश-दुनिया · 08-07-2023

72 Hoorain Box Office Collection Day 2: पहले दिन महज़ 35 लाख कमाने वाली '72 हूरें' का दूसरे दिन हो रहा ये हाल! जानें

72 Hoorain Box Office Collection Day 2: फिल्म 72 हूरें 7 जुलाई को थियेटर्स में दर्शकों के लिए रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी हंगामा भी हुआ। इसे फिल्म 'द केरल स्टोरी' की तरह बताया जा रहा था। निर्देशक संजय पूरन चौहान की '72 हूरें' रिलीज के पहले ह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 08-07-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
72 Hoorain Box Office Collection Day 2: पहले दिन महज़ 35 लाख कमाने वाली '72 हूरें' का दूसरे दिन हो रहा ये हाल! जानें

72 Hoorain Box Office Collection Day 2: फिल्म 72 हूरें 7 जुलाई को थियेटर्स में दर्शकों के लिए रिलीज हो चुकी है। फिल्म की रिलीज से पहले काफी हंगामा भी हुआ। इसे फिल्म 'द केरल स्टोरी' की तरह बताया जा रहा था। निर्देशक संजय पूरन चौहान की '72 हूरें' रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती नजर आई। 72 हूरें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो यह 50 लाख रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। आज इसकी रिलीज का दूसरा दिन है। आइए जानते हैं कि दूसरे दिन फिल्म के क्या हाल हैं।

72 हूरें को अशोक पंडित ने को-प्रड्यूस किया है और संजय पूरन चौहान ने डायरेक्ट किया है। फिल्म का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 50 लाख के पार भी नहीं जा सका। ऐसे में यह बेहद ठंडी साबित होती दिख रही है। Sacnilk के अनुसार, 72 हूरें फर्स्ट डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 0.35 करोड़ रुपये के लगभग रहा। यानि कि यह 35 लाख रुपये के लगभग ही कमा पाई। ऐसे में फिल्म बुरी तरह फ्लॉप होती दिख रही है। जबकि द केरल स्टोरी पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर गई थी। अदा शर्मा की फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रेस्पॉन्स मिला था, लेकिन 72 हूरें के साथ ऐसा होता नहीं दिख रहा है।

72 हूरें का दूसरे दिन का कलेक्शन भी बहुत ही निराशाजनक रह सकता है। Sacnilk ने अनुमान लगाया है कि फिल्म दूसरे दिन यानि कि आज, शनिवार 8 जुलाई को सिर्फ 70 लाख रुपये के कुल कलेक्शन पर सिमट सकती है। यानि कि दो दिन का कलेक्शन 1 करोड़ को पार करना भी मुश्किल माना जा रहा है। ऐसे में फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटती नजर आ रही है।

72 हूरें फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि कैसे किसी को आतंकवादी बनाए जाने के लिए उसका ब्रेनवॉश करते हैं। ऐसा क्या लालच इंसान को दिया जाता है कि वह आतंकवादी बनने के लिए तैयार हो जाता है। फिल्म आतंकवाद और आंतकवादी बनने के रास्ते को अलग कोण से दिखाती है। यह दो ऐसे आतंकवादियों की कहानी है जिन्होंने मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर बम धमाके को अंजाम दिया है। अब ये दोनों जल्दी से मरना चाहते हैं, क्योंकि इन्हें बताया गया है कि शहादत देने वालों के लिए 72 हूरें जन्नत में इंतजार करती हुई मिलती हैं।

-->

यह खबर शेयर करें
शेयर
कोरियर सर्विस चुनें