ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 23-11-2024

Vijaypur By Election Result 2024: विजयपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, मंत्री रामनिवास रावत हारे चुनाव, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा जीते

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गई है। विजयपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी थी। यह कांग्रेस का गढ़ रहा है, जिसे बचाने में पार्टी सफल रही है। रामनिवास रावत कांग्रेस से लगातार जीतते रहे हैं लेकिन बीजेपी में आने के बाद उनकी हार …

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-11-2024
शेयर

मध्य प्रदेश के विजयपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती खत्म हो गई है। विजयपुर सीट पर सबकी निगाहें टिकी थी। यह कांग्रेस का गढ़ रहा है, जिसे बचाने में पार्टी सफल रही है। रामनिवास रावत कांग्रेस से लगातार जीतते रहे हैं लेकिन बीजेपी में आने के बाद उनकी हार हुई है। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने पाला बदल लिया था और बीजेपी में शामिल हो गए। इसकी वजह से विजयपुर में उपचुनाव हो रहे हैं। रामनिवास रावत को बीजेपी ने उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस से मुकेश मल्होत्रा उम्मीदवार हैं।

भौगोलिक संदर्भ

रावत की हार

विजयपुर में रामनिवास रावत की हार हो गई है। उन्हें कुल 93105 वोट मिले हैं। वहीं, कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा को कुल 100469 वोट मिले हैं। कांग्रेस उम्मीदवार ने 7364 वोटों से जीत हासिल की है।

यह खबर शेयर करें
शेयर