ब्रेकिंग
रविवार, 30 अगस्त 2026
डिजिटल मैप्स और नेविगेशन टूल्स खोजना
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 19-08-2023

Ujjain News :आयशर और ट्रक में जोरदार टक्कर, महाकाल दर्शन कर लौट रहे सात लोग घायल

क्षतिग्रस्त वाहन उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए देवास जिले के लोग गुरुवार रात में लोडिंग ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नागझिरी स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा के समीप तेज गति से आए ट्रक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना में सात लोग घायल…

ज्योग्राफिक मैप्स और जीपीएस गाइड एक्सप्लोर करना

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 19-08-2023
शेयर
Ujjain News :आयशर और ट्रक में जोरदार टक्कर, महाकाल दर्शन कर लौट रहे सात लोग घायल

क्षतिग्रस्त वाहन

उज्जैन में महाकाल दर्शन करने आए देवास जिले के लोग गुरुवार रात में लोडिंग ऑटो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान नागझिरी स्थित पाइप फैक्टरी चौराहा के समीप तेज गति से आए ट्रक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे दुर्घटना में सात लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल लाया गया।

नागझिरी थाना प्रभारी गहलोत ने बताया कि गुरुवार रात पाइप फैक्ट्री चौराहा नागझिरी में आयशर ट्रक चालक ने लोडिंग ऑटो को टक्कर मार दी। दुर्घटना में लोडिंग वाहन में सवार देवास निवासी बसन्ता बाई, अम्बाराम, गीताबाई, विष्णु, लीलाबाई पति वजे सिंह, सोनू और लीलाबाई पति मानसिंह घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाले वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया। वहीं, चालक अर्जुन निवासी पंवासा को भी हिरासत में ले लिया गया है।

दुर्घटना के बाद वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई। नागझिरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। दुर्घटना मे ऑटो चालक सोनू और एक महिला वसंताबाई गंभीर घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार दिया जा रहा है। घायलों ने बताया कि वे सभी देवास के रहने वाले महाकाल दर्शन के लिए उज्जैन आए थे। रात में वे वाहन से वापस लौट रहे थे और हादसा हो गया। जब्त ट्रक में किराने का सामान भरा हुआ है और वह देवास से आ रहा था।

यह खबर शेयर करें
शेयर