ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 4 मिनट पहले

नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

सिवनी मालवा, इटारसी, नर्मदापुरम और माखननगर क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्रवाई, पुलिस अभिरक्षा में रखे गए वाहन

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 4 मिनट पहले
शेयर
नर्मदापुरम जिले में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 7 वाहन जब्त

नर्मदापुरम। जिले में रेत के अवैध परिवहन और ओवरलोडिंग के खिलाफ खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए सात वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न क्षेत्रों में की गई कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध परिवहन और चार डंपरों को ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा जासलपुर और माखननगर तहसील के मोहासा गांव से भी दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की गई हैं।

खनिज विभाग के अनुसार, सिवनी मालवा में रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। वहीं, नर्मदापुरम में डंपर क्रमांक MP04HE3784 और MP04HE1958 को ओवरलोड रेत परिवहन करते हुए जब्त किया गया। इटारसी में भी डंपर क्रमांक MP04BB8391 और MP04WB7191 के खिलाफ कार्रवाई की गई।

इसी क्रम में ग्राम जासलपुर से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा माखननगर तहसील के ग्राम मोहासा से एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद सभी सात वाहनों को संबंधित पुलिस थानों की अभिरक्षा में रखा गया है।

अवैध खनन और परिवहन पर निगरानी

जिले में रेत सहित अन्य गौण खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए खनिज विभाग द्वारा निगरानी की जा रही है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि खनिज नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर