ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
Denva Post
सभी खबरें
लाइफस्टाइल · 29-07-2026

Tomato Bonda Recipe: आलू बोंडा छोड़िए, घर पर बनाएं कुरकुरा टमाटर बोंडा, हर कोई करेगा तारीफ

Tomato Bonda Recipe: जानिए मसालेदार टमाटर बोंडा बनाने की आसान रेसिपी। बाहर से क्रिस्पी और अंदर से आलू की स्वादिष्ट स्टफिंग वाला यह स्नैक सभी को पसंद आएगा।

कंचन शर्मा
कंचन शर्मा
Sub-Editor · 29-07-2026
शेयर
Tomato Bonda Recipe: आलू बोंडा छोड़िए, घर पर बनाएं कुरकुरा टमाटर बोंडा, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफस्टाइल। अगर आप शाम की चाय के साथ कुछ नया और स्वादिष्ट स्नैक ट्राई करना चाहते हैं, तो टमाटर बोंडा आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। बाहर से कुरकुरा और अंदर से मसालेदार आलू की स्टफिंग से भरा यह स्नैक स्वाद में इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसकी तारीफ करेगा। खास बात यह है कि सही तरीके से बनाने पर यह जरूरत से ज्यादा तेल भी नहीं सोखता।

आइए जानते हैं घर पर आसानी से टमाटर बोंडा बनाने की आसान रेसिपी।

टमाटर बोंडा बनाने के लिए सामग्री

स्टफिंग के लिए

3–4 उबले हुए आलू

1 बड़ा प्याज (बारीक कटा हुआ)

1 छोटा चम्मच सौंफ

1 छोटा चम्मच साबुत धनिया

½ छोटा चम्मच जीरा

2–3 हरी मिर्च (बारीक कटी)

1 इंच अदरक (बारीक कटा या कद्दूकस किया हुआ)

2 बड़े चम्मच बेसन

एक चुटकी हींग

½ छोटा चम्मच हल्दी

½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

1 छोटा चम्मच कसूरी मेथी

काला नमक स्वादानुसार

½ छोटा चम्मच अमचूर पाउडर

बारीक कटा हरा धनिया

थोड़ा तेल

बैटर के लिए

1 कप बेसन

आवश्यकतानुसार पानी

स्वादानुसार नमक

अन्य सामग्री

4–5 हाइब्रिड टमाटर (एक समान आकार के)

तलने के लिए तेल

टमाटर बोंडा बनाने की विधि

1. पहले तैयार करें मसालेदार स्टफिंग

एक कड़ाही में थोड़ा तेल गर्म करें। इसमें सौंफ, साबुत धनिया, जीरा, हरी मिर्च और अदरक डालकर हल्का भून लें। अब कुटी हुई काली मिर्च, हींग और 2 चम्मच बेसन डालकर अच्छी तरह मिलाएं।

इसके बाद हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर और कसूरी मेथी डालें। फिर बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब इसमें उबले हुए आलू मैश करके डालें और काला नमक, अमचूर पाउडर व हरा धनिया मिलाकर स्वादिष्ट स्टफिंग तैयार कर लें।

2. टमाटर में भरें स्टफिंग

अब एक जैसे आकार के टमाटर लें। पीलर या छोटे चाकू की मदद से ऊपर की ओर छोटा छेद करें और अंदर का गूदा व बीज सावधानी से निकाल दें। इसके बाद तैयार आलू की स्टफिंग को टमाटरों के अंदर अच्छी तरह भर दें।

3. बेसन में लपेटकर करें फ्राई

एक बाउल में बेसन, नमक और पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें। बैटर को कुछ मिनट तक फेंटें ताकि वह हल्का और फूला हुआ हो जाए।

अब स्टफिंग वाले टमाटरों को बेसन में अच्छी तरह डुबोकर गर्म तेल में मध्यम आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें।

ऐसे करें सर्व

तैयार टमाटर बोंडा को बीच से काटकर गरमागरम परोसें। इसे हरी चटनी, इमली की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करें। कई जगह इसे टमाटर पकोड़ा के नाम से भी जाना जाता है। इसका कुरकुरा स्वाद और मसालेदार स्टफिंग बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
राजनीति
साउथ एशियन कल्चरल इवेंट्स खोजना
Politics