लालबागचा राजा के दरबार पहुंचीं शिल्पा शेट्टी, 100 साल पुराने झुमकों ने खींचा सबका ध्यान
शिल्पा शेट्टी बहन शमिता शेट्टी और परिवार के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। इस दौरान उनके 100 साल पुराने झुमकों ने सभी का ध्यान खींचा।


मुंबई। गणेश उत्सव के मौके पर बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन और अभिनेत्री शमिता शेट्टी तथा परिवार के साथ मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचीं। शिल्पा ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान अभिनेत्री का पारंपरिक अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
शिल्पा शेट्टी साड़ी और पारंपरिक आभूषणों में बेहद खूबसूरत नजर आईं। हालांकि, उनके पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान उनके झुमकों ने खींचा। अभिनेत्री ने खुद बताया कि उन्होंने जो झुमके पहने हैं, वे करीब 100 साल पुराने हैं।
मूषक महाराज के कान में इच्छा बताना चाहती थीं शिल्पा
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में वह अपने परिवार के साथ बप्पा के दरबार में नजर आ रही हैं।
दर्शन के बाद शिल्पा ने मूषक महाराज के कान में अपनी इच्छा कहने की बात भी कही। मान्यता के अनुसार, गणपति भगवान के वाहन मूषक के कान में मनोकामना कहने से वह इच्छा भगवान गणेश तक पहुंचती है।
वीडियो में शिल्पा यह कहते हुए सुनाई देती हैं कि वह मूषक जी के कान में कुछ कहना चाहती हैं। हालांकि, दर्शन के लिए मौजूद भारी भीड़ के कारण उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिल पाया।
100 साल पुराने झुमकों ने बटोरी सुर्खियां
लालबागचा राजा के दर्शन के दौरान शिल्पा शेट्टी के पारंपरिक लुक की खूब चर्चा हुई। खास तौर पर उनके झुमड़े लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे थे। अभिनेत्री ने वीडियो में बताया कि उनके झुमके करीब 100 साल पुराने हैं।
शिल्पा ने इस खास मौके के लिए साड़ी के साथ स्लीवलेस हाई-नेक मरून ब्लाउज पहना था। उन्होंने अपने लुक को पारंपरिक ज्वेलरी, चूड़ियों और अंगूठियों के साथ पूरा किया।
वहीं, शमिता शेट्टी भी एथनिक लुक में नजर आईं। उन्होंने रॉयल ब्लू रंग का पारंपरिक आउटफिट पहना था।
हर साल धूमधाम से गणेश उत्सव मनाती हैं शिल्पा
शिल्पा शेट्टी हर साल अपने परिवार के साथ गणेश चतुर्थी का त्योहार मनाती हैं। अभिनेत्री के घर गणपति उत्सव के दौरान बॉलीवुड की कई हस्तियां भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचती रही हैं।
इस बार भी शिल्पा ने अपने घर पर गणपति की स्थापना की थी। उन्होंने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पेपर माशे से बनी इको-फ्रेंडली गणेश प्रतिमा को चुना। अभिनेत्री के अनुसार, उनका परिवार पिछले कुछ वर्षों से गणपति उत्सव के दौरान पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की दिशा में बदलाव कर रहा है।
डेढ़ दिन बाद किया बप्पा का विसर्जन
शिल्पा शेट्टी ने इस बार अपने घर में करीब डेढ़ दिन तक गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद मंगलवार को परिवार और करीबियों के साथ ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को विदाई दी गई।
विसर्जन के दौरान शिल्पा शेट्टी उत्साह के साथ नाचती हुई भी नजर आईं। गणेश उत्सव के दौरान अभिनेत्री का यह पारंपरिक और भक्तिमय अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा में बना हुआ है।

