ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
धर्म संस्कृति · 04-12-2023

Rewa News : चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ति, चार दिन बाद आकर बोला, काम पूरा होने पर मूर्ति कर दूंगा वापस

चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ती मऊगंज जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अब इस घटना को चमत्कार कहे या फिर कुछ और है यह तो समझ से परे है। दरअसल मऊगंज के ढेरा गांव में स्थित कुलदेवी मंदिर से बूढ़ी माता की मूर्ति को एक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। मंदि…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 04-12-2023
शेयर
Rewa News : चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ति, चार दिन बाद आकर बोला, काम पूरा होने पर मूर्ति कर दूंगा वापस

चोर ने मंदिर से चुराई कुलदेवी की मूर्ती

समाचार

मऊगंज जिले से एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। अब इस घटना को चमत्कार कहे या फिर कुछ और है यह तो समझ से परे है। दरअसल मऊगंज के ढेरा गांव में स्थित कुलदेवी मंदिर से बूढ़ी माता की मूर्ति को एक अज्ञात चोर ने चोरी कर ली। मंदिर से कुलदेवी की मूर्ती चोरी की घटना से क्षेत्र में सनसनी मच गई। ग्रामीणों ने मामले के शिकायत मऊगंज पुलिस से की। इधर, पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर उसकी तलाश शुरू कर दी।

चोर ने वारदात को कबूला

हालांकि घटना के चार दिन बाद देवी मां की मूर्ति को चोरी करने वाला आरोपी खुद मंदिर परिसर में पहुंचा और गांव वालों के सामने मूर्ति चोरी की वारदात कबूल की। उसने कहा की उसका एक कार्य पूरा हो जाए। इसके बाद वह मूर्ति को वापस लाकर खुद मंदिर में स्थापित कर देगा। चोर ने वारदात को कबूलते हुए अपना नाम जीवेन्द्र कुमार यादव पिता रामनाथ यादव निवासी ग्राम बनपाड़र मऊगंज का होना बताया है। चोर ने कहा की चार दिन पूर्व उसने मंदिर से मूर्ति की चोरी की थी। अगामी दो दिन बाद उसका एक काम पूरा होते ही वह दोबारा कुलदेवी बूढ़ी माता की मूर्ति को मंदिर में लाकर स्थापित कर देगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर