ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 22-07-2024

R Madhavan ने बताया 21 दिन में वेट लूज करने का राज

Image Source : INSTAGRAM आर माधवन पॉपुलर एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर आर माधवन की फिटनेस अक्सर फैंस को इंस्पायर करती है। 54 साल की उम्र में भी आर माधवन ने अपनी फिटनेस को इतना ज्यादा मेंटेन किया हुआ है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
झीलें और नदियां
समाचार डेस्क · 22-07-2024
शेयर
R Madhavan ने बताया 21 दिन में वेट लूज करने का राज

Image Source : INSTAGRAM

समाचार

आर माधवन

पॉपुलर एक्टर और फिल्म प्रोड्यूसर आर माधवन की फिटनेस अक्सर फैंस को इंस्पायर करती है। 54 साल की उम्र में भी आर माधवन ने अपनी फिटनेस को इतना ज्यादा मेंटेन किया हुआ है। खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से कई लोग मोटापे का शिकार बनते जा रहे हैं। ऐसे में आपको भी आर माधवन से फिटनेस की कुछ टिप्स ले लेनी चाहिए। आइए जानते हैं कि एक्टर की फिटनेस के पीछे क्या राज है...

आर माधवन का रूटीन

एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने किस तरह से महज 21 दिनों के अंदर अपना वजन घटाया। वेट लूज करने के लिए आर माधवन ने सॉलिड डाइट की जगह लिक्विड डाइट पर फोकस किया। इसके अलावा एक्टर 6:45 तक डिनर कर लेते थे। 21 दिनों में वजन घटाने के लिए एक्टर ने जंक फूड और बाहर के खाने से भी परहेज किया।

वेट कंट्रोल कर सकता है हेल्दी रूटीन

21 दिनों के अंदर वेट लूज करना चैलेंजिंग तो है लेकिन सही तरीके को फॉलो कर आप भी अपनी वेट लॉस जर्नी को काफी हद तक आसान बना सकते हैं। एक्टर ने वेट लूज करने के लिए फास्टिंग की मदद भी ली। आप भी इस तरह के रूटीन को फॉलो कर अपने मोटापे से छुटकारा पा सकते हैं। आर माधवन ने इंटरव्यू के दौरान इंटरमिटेंट फास्टिंग के बारे में भी काफी कुछ बताया।

इंटरमिटेंट फास्टिंग का सही तरीका

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाने को अच्छे से चबाना और शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है। इसके अलावा आपको दोपहर के 3 बजे के बाद कच्चा खाना नहीं खाना है। आपको सिर्फ पका हुआ खाना खाना चाहिए। इसके अलावा सुबह-सुबह वॉक करना और रात में जल्दी सो जाने से भी जल्दी वेट लूज किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो आर माधवन की वेट लॉस जर्नी से बहुत कुछ सीख सकते हैं।

यह खबर शेयर करें
शेयर