ब्रेकिंग
सोमवार, 7 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 29-04-2025

Maihar News : देखते ही देखते आग का गोला बन गया ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

मध्यप्रदेश के मैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक में देखते ही देखते ही आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल टीम को सूचना देकर आग पर काबू पाया …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-04-2025
शेयर
Maihar News : देखते ही देखते आग का गोला बन गया ट्रक, ड्राइवर ने कूदकर बचाई अपनी जान

मध्यप्रदेश के मैहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चलते ट्रक में देखते ही देखते ही आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इस घटना में चालक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल टीम को सूचना देकर आग पर काबू पाया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, जिस ट्रक में आग लगी वह ट्रक रीवा से कटनी की ओर जा रहा था। तभी मैहर के नेशनल हाइवे-30 पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास शॉर्ट सर्किट के चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई। आग लगने से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फिलहाल, इस घटना के बाद से पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। आग लगने का यह वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

चालक ने कूदकर बचाई जान

ट्रक में अचानक लगने से चालक शुभम चौधरी 24 वर्ष निवासी कचलोहा नागौद ने कूद कर अपनी जान बचाई। चालक ने जानकारी देते हुए बताया की वाहन में आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। यह ट्रक केजेएस सीमेंट प्लांट से सीमेंट लोड कर रेलवे रैक में खाली करने जा रहा था, तभी मैहर के पुलिस अधीक्षक कार्यालय के पास यह हादसा हुआ है।

इनका कहना है

इस पूरे मामले पर मैहर पुलिस ने बताया कि सूचना मिलने पर टीम पहुची ओर दमकल को बुलाया गया। पुलिस और दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। चालक पूरी तरह से सुरक्षित है और आंगे की जांच की जा रही है।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
प्रवासी नेटवर्क जुड़ें
राजनीतिक ख़बरें पढ़ें
राजनीति