ब्रेकिंग
सोमवार, 19 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 06-06-2023

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: युवा ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे 10 हजार रुपये

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: एमपी में युवाओं के लागू मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का रजिस्ट्रेशन 7 से 15 जून तक होगा। इसके बाद प्लेसमेंट फिर ट्रेनिंग की शुरुआत होगी। इस आर्टिकल में जानिए योजना की पूरी डिटेल।   मध्य प्रदेश में युवाओं को उनके कौशल के आधार…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 06-06-2023
शेयर
Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: युवा ऐसे करें रजिस्ट्रेशन, मिलेंगे 10 हजार रुपये

Mukhyamantri Seekho Kamao Yojana: एमपी में युवाओं के लागू मुख्यमंत्री सीखो कमाओं योजना का रजिस्ट्रेशन 7 से 15 जून तक होगा। इसके बाद प्लेसमेंट फिर ट्रेनिंग की शुरुआत होगी। इस आर्टिकल में जानिए योजना की पूरी डिटेल।

मध्य प्रदेश में युवाओं को उनके कौशल के आधार 8 से 10 हजार रुपये हर माह मिलने वाली नई योजना में बड़ा अपडेट आया हैं। 'मुख्यमंत्री सीखो-कमाओं' नाम की इस योजना के रजिस्ट्रेशन 7 जून से 15 जून तक होंगे। वहीं 15 जुलाई से प्लेसमेंट शुरू हो जाएंगे। 17 मई 2023 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस योजना को लागू करने की घोषणा की थी। उसके बाद युवाओं में ख़ासा उत्साह हैं। भोपाल मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्रेशन के बाद उसकी स्कूटनी होगी। फिर 15 जुलाई से प्लेसमेंट शुरू होंगे।

प्लेसमेंट के बाद राज्य शासन प्रशिक्षण देने वाली चिन्हित संस्थाओं के बीच 31 जुलाई को अनुबंध करेगा। ताकि पात्र पंजीकृत युवाओं का प्रशिक्षण शुरू हो सकें। मौजूदा स्थिति के हिसाब से एक अगस्त से प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ होने की योजना हैं।

यदि कोई व्यक्ति मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रजिस्ट्रेशन करना चाहता है तो इस प्रक्रिया का पालन करना होगा-

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना रजिस्ट्रेशन के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वेबसाइट के होम पेज पर प्रदर्शित योजना वाले विकल्प का चयन करें।

विकल्पों में प्रदर्शित मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना वाले विकल्प का चयन करें।

नए पेज पर एक आवेदन फार्म प्रदर्शित होने लगेगा। इसमें अपनी निजी जानकारी जैसे नाम पता ईमेल आईडी मोबाइल नंबर समग्र आईडी आधार नंबर पिता का नाम स्थाई पता दर्ज करें।

उसके बाद अप्लाई वाले विकल्प पर क्लिक कर दे।

आधिकारिक वेबसाइट: https://yuvaportal.mp.gov.in/

इस योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को 8 से 10 हज़ार रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड प्राप्त होगा। स्टाइपेंड का 75% राज्य शासन द्वारा डीबीटी के माध्यम से बैंक में ट्रांसफर किया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोज़गार निर्माण बोर्ड की ओर से स्टेट काउंसिल फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग (SCVT) का प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।इस योजना के अंतर्गत 700 से अधिक कार्य स्वीकृत की गई जिसमें मुख्यता इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, टूरिज्म, ट्रेवल्स, अस्पताल, रेलवे, आईटीआई, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, बैंक बीमा, चार्टर्ड अकाउंटेंट, होटल मैनेजमेंट शामिल है।

यह खबर शेयर करें
शेयर