ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 12-09-2025

Mp Weather Today: एमपी में बारिश थमी, 15-16 सितंबर से फिर होगा तेज दौर

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से भारी बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-जबलपुर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है। मौसम व…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 12-09-2025
शेयर
Mp Weather Today: एमपी में बारिश थमी, 15-16 सितंबर से फिर होगा तेज दौर

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश का सिस्टम कमजोर पड़ने से भारी बारिश का दौर थम गया है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को किसी भी जिले के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-जबलपुर संभागों में हल्की बारिश हो सकती है।

नए स्थान तलाशें

मौसम विभाग के वैज्ञानिक अरुण कुमार शर्मा ने बताया कि वर्तमान में सक्रिय सिस्टम प्रदेश से काफी दूर हैं, इसलिए तेज बारिश के आसार नहीं हैं। 15-16 सितंबर से नया सिस्टम बनने के बाद फिर से पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

औसत से ज्यादा हुई बरसात

प्रदेश में अब तक औसत 41.6 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है। जबकि सामान्य तौर पर 34.2 इंच पानी गिरना चाहिए था। इस तरह 7.4 इंच ज्यादा बारिश हो चुकी है। सामान्य औसत 37 इंच का कोटा पिछले सप्ताह ही पूरा हो चुका है।

30 जिलों में कोटा फुल

भोपाल, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, अलीराजपुर, बड़वानी, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, दतिया, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रतलाम, मंदसौर, नीमच, आगर-मालवा, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, सतना और उमरिया में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

श्योपुर में तो आंकड़ा 213 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर