ब्रेकिंग
मंगलवार, 1 सितंबर 2026
भौगोलिक नक्शा खोजना
Denva Post
सभी खबरें
MP Weather Today · 29-07-2026

MP Weather Today: एमपी में फिर बदला मौसम, 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 1 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में 5 जिलों में अति भारी और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट। 1 अगस्त तक कई जिलों में तेज बारिश की संभावना, जानें मौसम अपडेट।

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-07-2026
शेयर
ई-समाचार पत्र पढ़ना
MP Weather Today: एमपी में फिर बदला मौसम, 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट, 1 अगस्त तक होगी झमाझम बारिश

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को प्रदेश के 5 जिलों में अति भारी बारिश और 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सक्रिय मानसूनी तंत्र के प्रभाव से 1 अगस्त तक प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। अगले 24 घंटों में कुछ क्षेत्रों में 4 इंच से अधिक वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

भौगोलिक नक्शा खोजना

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, राजगढ़, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, कटनी, मंडला, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है।

मंगलवार को भी कई इलाकों में बरसे बादल

मंगलवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की फुहारें पड़ती रहीं। वहीं मुरैना सहित कई जिलों में तेज बारिश हुई। रात के समय भी अनेक क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला रहा।

प्रदेश में अब भी 17 प्रतिशत बारिश की कमी

बारिश का दौर तेज होने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। आंकड़ों के अनुसार मध्य प्रदेश में अब तक औसतन 13.6 इंच (345.9 मिमी) बारिश हुई है, जबकि इस समय तक 16.5 इंच (418.4 मिमी) वर्षा हो जानी चाहिए थी। यानी प्रदेश में अब भी लगभग 17 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 प्रतिशत और पश्चिमी हिस्से में 17 प्रतिशत कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

1 अगस्त तक सक्रिय रहेगा मानसून

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सक्रिय मौसम तंत्र का असर 1 अगस्त तक बना रहेगा। इस दौरान कई जिलों में लगातार बारिश, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर अति भारी वर्षा होने की संभावना है। इससे प्रदेश में बारिश की कमी काफी हद तक पूरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।

अधिकांश जिले अब भी सामान्य वर्षा से पीछे

प्रदेश के 47 जिलों में अब तक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। केवल भोपाल, भिंड, बुरहानपुर, देवास, इंदौर, मंदसौर, राजगढ़ और सीहोर ऐसे जिले हैं, जहां सामान्य से अधिक वर्षा हुई है। इनमें देवास सबसे आगे है, जहां सामान्य से करीब 29 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है।

जुलाई का आंकड़ा भी उम्मीद से कम

जून में कमजोर मानसून के बाद जुलाई की शुरुआत में अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों तक तेज वर्षा नहीं होने से प्रदेश का कुल वर्षा आंकड़ा फिर सामान्य से नीचे पहुंच गया। अब मौसम विभाग को उम्मीद है कि जुलाई के अंतिम दिनों और अगस्त की शुरुआत में सक्रिय मानसूनी सिस्टम के कारण बारिश का संतुलन बेहतर होगा।

यह खबर शेयर करें
शेयर
मैप्स ऐप चुनना