ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
नक्शे देखें
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 10-12-2023

Mp Weather Report : मध्यप्रदेश के छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विजुअलिटी कम रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने से ठंड ने अपना असर दिखाया। लोग दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह और रात में अलाव का सहारा लेत…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 10-12-2023
शेयर
खबरें पढ़ें
Mp Weather Report : मध्यप्रदेश के छह जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट, न्यूनतम तापमान में गिरावट का अनुमान

सांकेतिक तस्वीर

- फोटो : सोशल मीडिया

मध्यप्रदेश के अधिकांश इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विजुअलिटी कम रही है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने से ठंड ने अपना असर दिखाया। लोग दिन में गर्म कपड़े पहने नजर आए। सुबह और रात में अलाव का सहारा लेते दिखे। बदल छटने से मौसम साफ रहा।

नक्शे देखें

हालांकि, शहडोल एवं रीवा संभागों के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। उमरिया संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि उज्जैन, रीवा और जबलपुर संभागों के जिलों में यह काफी बढ़ा। वहीं, इंदौर और जबलपुर संभाग के जिलों में यह सामान्य से काफी कम रहे। रीवा सागर एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से कम रहा। न्यूनतम तापमान उमरिया संभाग के जिलों में विशेष रूप से गिरा। जबलपुर और नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गिरा। सिंगरौली में एक अनूपपुर में 0.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई।कोहरे का येलो अलर्टमौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली और सीधी जिले में घना कोहरा छाएगा। इसके लिए यहां येलो अलर्ट किया गया है

वहीं, शहडोल संभाग के जिलों के साथ रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, रीवा, कटनी, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, जबलपुर, गुना, अशोकनगर और शिवपुरी जिले में हल्का कोहरा छाएगा

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री सेंटीग्रेड उज्जैन में दर्ज किया गया

सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेंटीग्रेड उमरिया में दर्ज किया गया

अगले 72 घंटे के दौरान धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आएगी

यह खबर शेयर करें
शेयर