ब्रेकिंग
मंगलवार, 24 नवंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
भोपाल · अभी अभी

MP Police Transfer: मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम को मिले नए यातायात डीएसपी और एसडीओपी

एक IPS और 25 राज्य पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल; विक्रम रजक होंगे पिपरिया के एसडीओपी, संतोष कुमार शुक्ला को नर्मदापुरम यातायात की जिम्मेदारी

नक्शे देखें

अशोक शर्मा
अशोक शर्मा
Sub Editor · अभी अभी
शेयर
MP Police Transfer: मध्यप्रदेश में 26 पुलिस अधिकारियों के तबादले, नर्मदापुरम को मिले नए यातायात डीएसपी और एसडीओपी

भोपाल। मध्यप्रदेश में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। गृह विभाग ने सोमवार, 23 नवंबर की देर रात भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक अधिकारी और राज्य पुलिस सेवा के 25 अधिकारियों सहित कुल 26 पुलिस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत भोपाल, इंदौर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रीवा, उज्जैन, छतरपुर, मंडला सहित कई जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।

नक्शे देखें

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर

नर्मदापुरम में दो अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

पुलिस विभाग के इस फेरबदल में नर्मदापुरम जिले को दो नई पदस्थापनाएं मिली हैं। जबलपुर में यातायात डीएसपी के पद पर कार्यरत संतोष कुमार शुक्ला को स्थानांतरित कर नर्मदापुरम में यातायात डीएसपी बनाया गया है। वहीं, जबलपुर एसटीएफ में पदस्थ विक्रम रजक को पिपरिया का एसडीओपी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा नर्मदापुरम में यातायात डीएसपी के पद पर कार्यरत संतोष मिश्रा को सतना भेजा गया है। इस बदलाव के बाद जिले में यातायात व्यवस्था और पुलिस अनुविभागीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां संभाली जाएंगी।

नक्शे देखें

IPS शुभम सिंह ठाकुर गोटेगांव के एसडीओपी बने

आदेश के मुताबिक, आईपीएस अधिकारी शुभम सिंह ठाकुर को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा एसडीओपी पद से स्थानांतरित कर गोटेगांव का एसडीओपी बनाया गया है। वहीं, मंडला जिले के शाहपुर में पदस्थ अजय तिवारी को गाडरवारा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर 2
मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा जारी ट्रांसफर ऑर्डर 2

इन अधिकारियों को भी मिली नई पदस्थापना

गृह विभाग के आदेश के अनुसार राज्य पुलिस सेवा के अन्य अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं इस प्रकार हैं—

पुरुषोत्तम मरावी: महिला सुरक्षा, डिंडोरी से एसडीओपी निवास, मंडला।

संतोष मिश्रा: यातायात डीएसपी, नर्मदापुरम से यातायात डीएसपी, सतना।

नक्शे देखें

संतोष कुमार शुक्ला: यातायात डीएसपी, जबलपुर से यातायात डीएसपी, नर्मदापुरम।

नम्रता सोंधिया: पुलिस मुख्यालय, भोपाल से एसडीओपी खिलचीपुर, राजगढ़।

आशीष जैन: महिला सुरक्षा, जबलपुर से एसडीओपी अजयगढ़, पन्ना।

सुनील कुमार वरकड़े: अजाक, छिंदवाड़ा से एसडीओपी डभौरा, रीवा।

नीलम कनोज: एसीपी डाटा विश्लेषण, इंदौर से डीएसपी एलआर, देवास।

अपूर्वा किलेदार: एसीपी महिला सुरक्षा, इंदौर से एसीपी कोतवाली, इंदौर।

अश्विनी कुमार: एसडीओपी खिरकिया, हरदा से एसडीओपी हरसूद, खंडवा।

नवीन तिवारी: पुलिस मुख्यालय, भोपाल से एसीपी जहांगीराबाद, भोपाल।

शिवाली तिवारी: महिला सुरक्षा, शहडोल से डीएसपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल।

प्रिया सिंह: 34वीं वाहिनी विसबल, धार से एसडीओपी त्योथर, रीवा।

पूनम थापा: दूसरी वाहिनी विसबल, ग्वालियर से डीएसपी मुख्यालय, भिंड।

अजय कुमार रिठौरिया: एसडीओपी बिजावर, छतरपुर से डीएसपी पुलिस मुख्यालय।

प्रतिभा शर्मा: डीएसपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल से नगर पुलिस अधीक्षक, विदिशा।

राजीव सिंह भदौरिया: कार्यवाहक डीएसपी पुलिस मुख्यालय, भोपाल से कार्यवाहक सहायक सेनानी, प्रथम वाहिनी विसबल, इंदौर।

विक्रम रजक: एसटीएफ, जबलपुर से एसडीओपी पिपरिया, नर्मदापुरम।

सुजीत तिवारी: एसीपी साइबर, भोपाल से एसीपी न्यायालयीन-2, इंदौर।

नारायण सिंह कुमरे: एसडीओपी डभौरा, रीवा से सहायक सेनानी, 36वीं वाहिनी विसबल, बालाघाट।

सौरभ त्रिपाठी: अजाक, दमोह से एसडीओपी बिजावर, छतरपुर।

अजय तिवारी: एसडीओपी शाहपुर, मंडला से एसडीओपी गाडरवारा, नरसिंहपुर।

दिनेश प्रजापति: एसडीओपी सीतामऊ, मंदसौर से एसडीओपी महिदपुर, उज्जैन।

विवेक कनोडिया: पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, उज्जैन से एसडीओपी तराना, उज्जैन।

कमल निगवाल: महिला सुरक्षा शाखा, मंदसौर से नगर पुलिस अधीक्षक, नागदा, उज्जैन।

ओमप्रकाश आर्य: अजाक, श्योपुर से एसडीओपी राघौगढ़, गुना।

गृह विभाग के इस आदेश से प्रदेश के कई पुलिस अनुविभागों और शहरी पुलिस इकाइयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। अब संबंधित अधिकारी नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालेंगे।

यह खबर शेयर करें
शेयर