ब्रेकिंग
गुरुवार, 10 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 21-06-2023

Mp News: आज थम जाएंगे उत्तरायण सूर्य एक्सप्रेस के पहिये, होगा साल का सबसे लंबा दिन

(प्रतीकात्मक तस्वीर) यदि आप खगोलीय गतिविधियों में रुचि रखते हैं तो 21 जून का दिन खास है। यह साल का सबसे लंबा दिन होने के साथ ही सूर्य भगवान के दक्षिणायन होने की शुरुआत का दिन भी है। इस दिन उत्तरायण एक्सप्रेस के पहिये थम जाएंगे और कई शहरों में जीरो शैडो डे भी…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21-06-2023
शेयर
समाचार
Mp News: आज थम जाएंगे उत्तरायण सूर्य एक्सप्रेस के पहिये, होगा साल का सबसे लंबा दिन

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप खगोलीय गतिविधियों में रुचि रखते हैं तो 21 जून का दिन खास है। यह साल का सबसे लंबा दिन होने के साथ ही सूर्य भगवान के दक्षिणायन होने की शुरुआत का दिन भी है। इस दिन उत्तरायण एक्सप्रेस के पहिये थम जाएंगे और कई शहरों में जीरो शैडो डे भी होगा।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि सूर्य का मकर से कर्क रेखा का सफर 21 जून को थम जाएगा। सूर्य एक बार फिर दक्षिणायन होने लगेगा और 22 दिसंबर तक उसी स्थिति में रहेगा। इसे खगोल विज्ञान में समर सोलस्टिस कहते हैं। पृथ्वी अपने अक्ष पर झुकी हुई है और सूर्य की परिक्रमा करती है। उसका उत्तरी ध्रुव वाला भाग छह माह के लिए सूर्य के सामने आ जाता है, जबकि दक्षिण ध्रुव वाला भाग छिपता चला जाएगा। सामान्य स्थिति में होता यह है कि छह महीने दक्षिण ध्रुव और छह महीने उत्तरी ध्रुव सूर्य के सामने होता है। इस तरह सूर्य मकर से कर्क रेखा तक सफर करता है। यह किसी ट्रेन की अप-डाउन यात्रा जैसा है। एक पॉइंट पर आकर लौटना होता है। 21 जून को कर्क रेखा पर सूर्य अपने अंतिम स्टेशन पर लंबवत रहेगा। यह घटना टाइम ज़ोन के अनुसार 20 से 22 जून के बीच होती है। हालांकि, 22 जून को यह घटना होना दुर्लभ ही है। आखिरी बार ऐसा 1975 में हुआ था और आगे 2203 में होगा।

कर्क रेखा के पास वाले शहरों में साल का सबसे लंबा दिन

काल्पनिक कर्क रेखा पृथ्वी के 16 देशों और भारत के आठ राज्यों से होकर गुजरती है। इसमें मध्य प्रदेश के 14 जिले शामिल हैं। इन जिलों में आज दोपहर को सूर्य ठीक सिर पर होगा। यानी परछाई उतनी ही बनेगी, जितना शरीर है। कर्क रेखा के आसपास के इन इलाकों में होने वाली इस घटना की वजह से इस दिन को जीरो शैडो डे भी कहा जाता है। भारत में भूमध्य रेखा से कर्क रेखा के बीच के शहरों में जीरो शैडो डे की स्थिति पहले ही बन चुकी है। बुधवार को उत्तरी गोलार्ध के नगरों में दिन सबसे लंबा और रात सबसे छोटी होगी। सूर्य पृथ्वी से लगभग 15.20 करोड़ लाख किमी दूर होगा। वह दक्षिणायन होने लगेगा।

भौगोलिक संदर्भ

इन 8 राज्यों से गुजरती है कर्क रेखा

गुजरात, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल,  त्रिपुरा,  मिजोरम

मप्र के इन 14 जिलों से गुजरती है कर्क रेखा

रतलाम, उज्जैन, आगर, राजगढ़, सीहोर, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया, शहडोल

जानिए कहां कितना लंबा होगा दिन

नगर

सूर्यादय

सूर्यास्त

दिन की अवधि (घंटा:मिनट:सेकंड)

भोपाल

5:35

7:09

13:34:02

उज्जैन

5:41

7:15

13:33:42

इंदौर

5:42

7:14

13:31:44

नर्मदापुरम

5:34

7:06

13:31:53

बैतूल

5:35

7:04

13:28:22

छिंदवाड़ा

5:31

7:00

13:28:58

रायसेन

5:33

7:07

13:34:20

बडवानी

5:47

7:16

13:28:52

बुरहानपुर

5:43

7:09

13:25:52

झाबुआ

5:47

7:19

13:31:57

अलीराजपुर

5:49

7:19

13:30:02

यह खबर शेयर करें
शेयर