ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
मध्यप्रदेश · 14-01-2024

Mp News : रामेश्वरम बस हादसे में मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव Rameshwaram bus accident  news: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। हादसे में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है। 19 यात्री…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार
समाचार डेस्क · 14-01-2024
शेयर
Mp News : रामेश्वरम बस हादसे में मध्य प्रदेश के दो श्रद्धालुओं की मौत पर सीएम ने जताया दुख

सीएम मोहन यादव

भौगोलिक संदर्भ

Rameshwaram bus accident news: मध्यप्रदेश के श्रद्धालुओं से भरी बस शुक्रवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम जाते समय पलट गई। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। हादसे में मध्यप्रदेश के उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हो गई है। 19 यात्री घायल हैं। इनमें चार की हालत गंभीर है। सभी घायलों को मदुरै के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति तथा परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है। घायलों का रामेश्वरम और मदुरै के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बस दुर्घटना का  समाचार मिलते ही उज्जैन कलेक्टर और पुलिस प्रशासन से दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उज्जैन कलेक्टर और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से निरंतर संपर्क बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को उज्जैन से मदुरै भेजा गया है। बस में मध्यप्रदेश के 21 यात्री सवार थे। दुर्घटना में उज्जैन और धार जिले की एक-एक महिला की मौत हुई है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहायता और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। सीएम के निर्देश पर उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर और सीएसपी को मदुरै भेजा गया है।

यह खबर शेयर करें
शेयर