ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Maps
Denva Post
सभी खबरें
राजनीति · 31-10-2023

Mp Election 2023 : <em>भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने सोहागपुर से </em>भव्य रैली के साथ <em>अपना नामांकन पत्र जमा किया</em>

हाइलाइट्स क्षेत्र के विकास के रिकॉर्ड तोड़ दिए मुझे तो लगता है बुधनी से ज्यादा काम सोहागपुर में हुए: शिवराज सिंह चौहान भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में अपनी भूमिका का अदा करें: विजयपाल सिंह सोहागपुर। दीपक शर्मा:भाजपा प्रत्याशी…

राजनीति

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 31-10-2023
शेयर

हाइलाइट्स

भौगोलिक संदर्भ

क्षेत्र के विकास के रिकॉर्ड तोड़ दिए मुझे तो लगता है बुधनी से ज्यादा काम सोहागपुर में हुए: शिवराज सिंह चौहान

भाजपा सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव में अपनी भूमिका का अदा करें: विजयपाल सिंह

सोहागपुर। दीपक शर्मा:भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने सोहागपुर विधानसभा से सोमवार को अपना नामांकन पत्र जमा किया। अपना नामांकन पत्र जमा करने से पहले विशाल नामांकन रैली निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और महिलाएं,बुजुर्ग, युवा वर्ग के सभी लोग शामिल हुए। रैली का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया।

नामांकन के समय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र के विकास के रिकॉर्ड तोड़ दिए मुझे तो लगता है बुधनी से ज्यादा काम यहां हुए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा रोड शो कर एवं आमसभा को संबोधित किया। रोड शो के दौरान जगह जगह मुख्यमंत्री का फूल माला देकर स्वागत किया गया।

समाचार

सोमवार को सोहागपुर भाजपा प्रत्याशी विजयपाल सिंह ने सोहागपुर स्थित निर्वाचन कार्यालय में अनुविभागी अधिकारी के समक्ष अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। उनके साथ हजारों की संख्या में रैली के रूप में भाजपा समर्पित लोग शामिल हुए। विजयपाल सिंह भाजपा प्रत्याशी के रूप में चौथी बार विधायक पद के लिए नामांकन फार्म जमा किया। विजय पाल ने कहां की भारतीय जनता पार्टी की सरकार सभी वर्गों का ध्यान रखकर विकास करती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए। भाजपा सरकार ने लाडली बहन योजना के माध्यम से प्रदेश की करोड़ों माताओं बहनों का जीवन बदलने का काम किया है। अद्भुत पूर्ण विकास कार्य हुए। चुनावी लड़ाई को क्षेत्र जनता की लड़ाई बताया उन्होंने कहा कि एक बार फिर शिवराज सरकार आ रही है।

यह खबर शेयर करें
शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
शेयर