ब्रेकिंग
मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
नर्मदापुरम · 23-08-2024

Makhannagar News : सील क्लीनिक खोलकर किया जा रहा मरीजों का इलाज

माखन नगर: स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ दिन पहले माखन नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील कर दिए थे। इसके बावजूद एक संचालक अपना क्लीनिक खोले हुए हैं और धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने गठित टीम के साथ …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 23-08-2024
शेयर

माखन नगर: स्वास्थ्य विभाग ने छापामार कार्रवाई के दौरान कुछ दिन पहले माखन नगर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक सील कर दिए थे। इसके बावजूद एक संचालक अपना क्लीनिक खोले हुए हैं और धड़ल्ले से मरीजों का इलाज कर रहे हैं।

सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार ने गठित टीम के साथ नो अगस्त को नगर में झोलाछापों के खिलाफ छापामार अभियान चलाया। टीम ने नसीराबाद रोड और नर्मदापुरम रोड पर अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक पकड़े। इनके पास क्लीनिक का रजिस्ट्रेशन नही था। इसको गंभीरता से लेते हुए टीम ने क्लीनिकों को सील कर इनके खिलाफ कार्रवाई की थी।

इसके बावजूद इसमे से एक संचालक ऐसा हैं कि जिन्होंने टीम के जाने के बाद से ही अपने क्लीनिक खोलकर मरीजों का उपचार करना शुरू कर दिया। सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहालवार से इस मामले में देनवापोस्ट की बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि क्लीनिक के अंदर उनका घर भी है जिससे उनके क्लीनिक को सील नहीं किया गया था। लेकिन संचालन रजिस्ट्रेशन के बाद करने को कहां गया है।

पंप की आड़ में क्लीनिक का संचालन

नगर का श्री शिव क्लीनिक में डा. अनूप मिश्रा का घर भी हैं। क्लीनिक से उनके घर की पानी सप्लाई हैं। जिसके कारण 9 अगस्त को टीम ने क्लीनिक सील नहीं किया। इसी का फायदा उठाकर कर डा. अनूप मिश्रा टीम जाने के बाद से ही क्लीनिक का संचालन कर रहे हैं।

हमारे क्लीनिक पर कोई कार्रवाई नहीं

डा. अनूप मिश्रा ने देनवापोस्ट को बताया कि हमारे क्लीनिक पर कोई कार्रवाई ही नहीं हुई। नोटिस तो सिर्फ फॉर्मिल्टी के लिए लगाया था।

अवैध क्लीनिक संचालन होगी कार्रवाई

देनवापोस्ट को जेडी दिनेश कौशल ने बताया कि जिले में चल रहे फर्जी क्लिनिको कार्रवाई जारी है। माखन नगर में किसी क्लीनिक पर सीएमएचओ ने कार्रवाई और वह फिर भी संचालित हो रहा है। तो सीएमएचओ से बात करे कि वह कैसे संचालित हो रहा है।

यह खबर शेयर करें
शेयर