ब्रेकिंग
शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
नए स्थान तलाशें
Denva Post
सभी खबरें
शिक्षा-रोजगार · 20-09-2024

Makhannagar News : शासकीय मॉडल स्कूल माखन नगर मे स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत मानव श्रृंखला बनवाई गई

माखन नगर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर  परिषद माखन नगर द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत  शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित की गई।  मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीएस राजपूत …

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 20-09-2024
शेयर

माखन नगर : स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर  परिषद माखन नगर द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत  शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित की गई।  मुख्य नगर पालिका अधिकारी जीएस राजपूत ने निर्देशन में विभिन्न संस्थानों में सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित करते हुए नगर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया।  जिसमे संस्था प्रमुख प्रीति झा एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित स्कूल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के अंत मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता संदेश देने वाले समस्त शिक्षकों और छात्रों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई एवं नगर परिषद माखन नगर द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल माखन नगर में कचरा प्रबंधन एवं शौचालय के संबंध में जानकारी भी दी गई।

यह खबर शेयर करें
शेयर