माखन नगर थाने में आज शाम शांति समिति की बैठक, आगामी त्योहारों को लेकर होगी चर्चा
माखन नगर थाने में 8 अक्टूबर को शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक होगी। गणेश नवदुर्गा, दशहरा और आगामी त्योहारों की सुरक्षा व व्यवस्थाओं पर चर्चा होगी।


माखन नगर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर थाना माखन नगर परिसर में आज 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को शाम 5 बजे शांति समिति की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में गणेश नवदुर्गा, दशहरा एवं आगामी अन्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की जाएगी।
थाना माखन नगर की ओर से नगर के सभी गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं पत्रकार साथियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। बैठक में नागरिकों से त्योहारों के दौरान शांति, सद्भाव और आपसी भाईचारा बनाए रखने के लिए सुझाव भी लिए जाएंगे।
