ब्रेकिंग
रविवार, 6 सितंबर 2026
Denva Post
सभी खबरें
माखन नगर · 1 मिनट पहले

हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, माखन नगर पुलिस की कार्रवाई

माखन नगर के ग्राम समौन में हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी आकाश उर्फ मुन्ना केवट को पुलिस ने 5 सितंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

गोविंद यादव
गोविंद यादव
Reporter · 1 मिनट पहले
शेयर
हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, माखन नगर पुलिस की कार्रवाई

नर्मदापुरम/माखन नगर। महावीर वेयर हाउस, ग्राम समौन में हुई मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को माखन नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी आकाश उर्फ मुन्ना केवट को 5 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

सीसीटीवी कैमरे दिखाने की बात को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, 20 मई 2026 की रात करीब 10 बजे महावीर वेयर हाउस, ग्राम समौन में सीसीटीवी कैमरे दिखाने की बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान ग्राम गनेरा सहित आसपास के आरोपियों ने फरियादी सूरज यादव, शुभम पाराशर और शंकर सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए तलवार, लाठी-डंडों से मारपीट की थी।

घटना में आरोपियों द्वारा जान से मारने की नीयत से हमला किए जाने का आरोप है। मामले में थाना माखन नगर में धारा 333, 296-बी, 191(2), 191(3), 190 एवं 109 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

दो घायलों को नर्मदापुरम किया गया था रेफर

घटना के बाद घायलों को तत्काल माखन नगर अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद शुभम पाराशर और शंकर सिंह को जिला अस्पताल नर्मदापुरम रेफर किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई थी।

ये भी पढ़े:माखन नगर पुलिस ने भीलवाड़ा से नाबालिग बालिका को किया दस्तयाब

पहले 10 आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार

पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मामले में पूर्व में बाबू उर्फ बाबूलाल जोशी, ब्रजमोहन जोशी, सत्यम केवट, हुकुम केवट, दीपक उर्फ रम्मु केवट, दीपक उर्फ परसराम केवट, अब्बु उर्फ अभिषेक केवट, मनोज केवट, अजुआ केवट और पवन केवट को गिरफ्तार किया था।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी जब्त किए गए थे और सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

लगातार तलाश के बाद पुलिस के हाथ लगा फरार आरोपी

घटना के बाद से आरोपी आकाश उर्फ मुन्ना केवट फरार चल रहा था। पुलिस उसकी लगातार तलाश और पतारसी कर रही थी। इसी दौरान 5 सितंबर 2026 को आरोपी के संबंध में सूचना प्राप्त हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश केवट को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी माखन नगर निरीक्षक कंचन सिंह, उनि. आकाशदीप पचाया और सउनि. वीरेन्द्र शुक्ला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

माखन नगर पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी।

यह खबर शेयर करें
शेयर
ज़्यादा जानें
पत्रकारिता
Politics
नेविगेशन ऐप्स डाउनलोड
ताजा खबर पढ़ें