ब्रेकिंग
सोमवार, 31 अगस्त 2026
भौगोलिक संदर्भ
Denva Post
सभी खबरें
काम की बात · 29-05-2023

मैंगो शेक बनाने की विधि: जानें मैंगो शेक में क्या डालें और इसके फायदे | pudina makhana mango shake recipe in hindi

Image Source : FREEPIK mango_shake Mango shake recipe: गर्मियों में मैंगोशेक पीना किसे पसंद नहीं होगा। इसे पीकर एनर्जी तो आती ही है बल्कि, मन भी खुश हो जाता है। ये एक प्रकार का देसी ड्रिंक है जिसे हमने शेक बताकर एक विदेशी नाम दिया है। आमतौर पर मैंगोशेक में द…

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 29-05-2023
शेयर
मैंगो शेक बनाने की विधि: जानें मैंगो शेक में क्या डालें और इसके फायदे | pudina makhana mango shake recipe in hindi

Image Source : FREEPIK

mango_shake

Mango shake recipe: गर्मियों में मैंगोशेक पीना किसे पसंद नहीं होगा। इसे पीकर एनर्जी तो आती ही है बल्कि, मन भी खुश हो जाता है। ये एक प्रकार का देसी ड्रिंक है जिसे हमने शेक बताकर एक विदेशी नाम दिया है। आमतौर पर मैंगोशेक में दूध में मिलाया जाता है लेकिन, आज हमलोग इसे दही से बनाएंगे। साथ ही इसमें कुछ खास चीजों को भी एड करेंगे। तो, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी और खाने के फायदे।

मैंगो शेक बनाने की ये विधि सबसे अलग-Pudina makhana mango shake recipe

इस मैंगो शेक को बनाने के लिए आप दही, मखाना, खांड और आम की जरुरत है। तो, दही को पहले फेंट लें और इसमें आम का गूदा मिलाकर मिक्सर में मिक्स कर लें। अब मखाना को पहले पानी में भिगोकर रखें और इसे पानी सहित इसमें मिला दें। ऊपर से पुदीना का पत्ता, खांड, काला नमक और नमक मिलाएं। सबको मिक्स करके इस ड्रिंक का आनंद लें।

पुदीना मखाना मैंगो शेक पीने के फायदे-Pudina makhana mango shake benefits

1. फाइबर और रफेज से भरपूर

पुदीना मखाना मैंगो शेक असल में फाइबर और रफेज से भरपूर है। ये आपके मेटाबोलिक रेट को बढ़ाएगा और पाचन क्रिया को तेज कर देगा। ये मैंगोशेक पेट तो साफ करेगा ही साथ ही वेट लॉस करने में भी मददगार है। तो, हेल्दी डाइजेशन के लिए इस शेक को जरूर पिएं।

Image Source : FREEPIK

makhana_mango_shake_recipe

2. प्रोबायोटिक है ये मैंगोशेक

ये मैंगोशेक असल में प्रोबायोटिक से भरपूर है और सेहत के लिए कई प्रकार से काम कर सकता है। दरअसल, इसमें दही होता है जो कि प्रोबायोटिक है और गट बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। ये प्रोबायोटिक, पेट को ठंडा भी करता है और गर्मियों की कई समस्याओं से बचात

3. हाइड्रेशन बहाल करने में मददगार

हाइड्रेशन बहाल करने में मैंगोशेक का सेवन कई प्रकार से मददगार है। ये आपके शरीर में ताजगी लाता है और तमाम अंगों को स्वस्थ बनाने में मदद करता है। इस तरह ये पैरों की जलन को तो दूर करता ही है बल्कि, स्किन की कई समस्याओं से भी बचाता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

यह खबर शेयर करें
शेयर