ब्रेकिंग
शुक्रवार, 28 अगस्त 2026
सिटी गाइड खोजें
Denva Post
सभी खबरें
खेल · 21 दिन पहले

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज: नए फील्डिंग कोच ने पहले ही दिन खिलाड़ियों को दिया अनोखा कैचिंग चैलेंज, BCCI ने शेयर किया वीडियो

भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को कैचिंग चैलेंज कराया। BCCI ने अभ्यास का वीडियो शेयर किया। 15 अगस्त से शुरू होगी टेस्ट सीरीज।

स्पोर्ट्स गियर खरीदें

देनवा पोस्ट
देनवा पोस्ट
समाचार डेस्क · 21 दिन पहले
शेयर
भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट सीरीज: नए फील्डिंग कोच ने पहले ही दिन खिलाड़ियों को दिया अनोखा कैचिंग चैलेंज, BCCI ने शेयर किया वीडियो

नई दिल्ली। भारत और श्रीलंका के बीच 15 अगस्त से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने पहले ही अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों के लिए अनोखा कैचिंग चैलेंज रखा, जिसका वीडियो BCCI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा किया है।

वीडियो गेम खेलें

टी दिलीप के बाद भारतीय टीम के नए फील्डिंग कोच बने शुभदीप घोष ने अभ्यास सत्र को प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए खिलाड़ियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर कई तरह की कैचिंग ड्रिल कराईं। अभ्यास का उद्देश्य खिलाड़ियों की फुर्ती, रिफ्लेक्स और फील्डिंग दक्षता को और बेहतर बनाना था।

चार कैचिंग स्टेशन, चार मिनट का चैलेंज

अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों को चार समूहों में विभाजित किया गया। पहले समूह में शुभमन गिल, ऋषभ पंत और मानव सुथार शामिल थे। दूसरे समूह में केएल राहुल, कुलदीप यादव, यशस्वी जायसवाल और गुरनूर बराड़ को रखा गया। तीसरे समूह में ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज और सारांश जैन थे, जबकि चौथे समूह में प्रसिद्ध कृष्णा, आकिब नबी और देवदत्त पडिक्कल शामिल रहे।

शुभदीप घोष ने खिलाड़ियों को निर्देश देते हुए कहा कि चार अलग-अलग कैचिंग स्टेशन तैयार किए गए हैं, जहां प्रत्येक स्टेशन पर अलग चुनौती होगी। इसके बाद खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर कैचिंग प्रतियोगिता कराई जाएगी और अंत में रिफ्लेक्स कैच व गेंदबाजों के लिए ड्रॉप-स्टेप कैच का अभ्यास कराया जाएगा।

नए स्थान तलाशें

7 अगस्त से श्रीलंकाई XI के खिलाफ अभ्यास मैच

टीम इंडिया शुक्रवार, 7 अगस्त से श्रीलंकाई XI के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी। यह मुकाबला भारतीय खिलाड़ियों के लिए टेस्ट सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने का अहम अवसर होगा। मैच का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर और लाइव स्ट्रीमिंग Sony LIV ऐप पर भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से होगी।

WTC अंकतालिका में दोनों टीमों के लिए अहम सीरीज

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के लिहाज से भारत और श्रीलंका दोनों के लिए यह टेस्ट सीरीज बेहद महत्वपूर्ण है। भारत ने मौजूदा चक्र में अब तक 9 टेस्ट मैच  खेले हैं, जिनमें 4 में जीत, 4 में हार और 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। टीम इंडिया फिलहाल अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे स्थान पर मौजूद है। ऐसे में दोनों टीमें इस सीरीज में जीत दर्ज कर अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेंगी।

ताजा खबर पढ़ें

भारत की टेस्ट टीम

शुभमन गिल (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), साई सुदर्शन (फिटनेस पर निर्भर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, देवदत्त पडिक्कल, सारांश जैन और आकिब नबी।

Source: @BCCI · View on X
इतिहास किताबें खोजें
यह खबर शेयर करें
शेयर